मध्य गाजा में इजराइल के हवाई हमले में 27 लोगों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 20, 2024

 मध्य गाजा में एक इजराइली हवाई हमले में 27 लोग मारे गए और हमास के साथ आठ महीने से चल रही लड़ाई ने रविवार को और जोर पकड़ लिया। हालांकि, युद्ध के बाद गाजा में कौन शासन करेगा, इस सवाल पर इजराइली नेता बंटे हुए हैं।

अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन के नेतन्याहू और अन्य इजराइली नेताओं से रविवार को मिलने की उम्मीद है ताकि इजराइल को मान्यता देने के लिए सऊदी अरब के साथ एक महत्वाकांक्षी अमेरिकी योजना पर चर्चा की जा सके।

इस मुलाकात का उद्देश्य फलस्तीनी प्राधिकरण को गाजा पर शासन में मदद करना भी है। देर अल-बला के अल-अक्सा मार्टिर हॉस्पिटल के अनुसार, मध्य गाजा के फलस्तीनी शरणार्थी शिविर नुसिरत में हुए हवाई हमले में 27 लोग मारे गए, जिनमें 10 महिलाएं और सात बच्चे शामिल हैं।

वहीं, फलस्तीनी रेड क्रिसेंट आपात सेवा के अनुसार नुसिरत की एक सड़क पर एक अलग हमले में पांच लोग मारे गए। अस्पताल के अनुसार, हमास संचालित पुलिस विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी भी देर अल-बला में मारे गए।

प्रमुख खबरें

Agra के तीन मतदेय स्थलों पर 26 अक्टूबर को दोबारा होगा MLC Election का मतदान

Jamia Millia Islamia में छात्रसंघ चुनाव की मांग पर विवाद, ऑनलाइन कक्षाएं शुरू

Delhi High Court का अहम फैसला, आवारा जानवर सामने आने पर भी चालक लापरवाही से मुक्त नहीं

Farooq Abdullah के बयान पर घमासान, BJP ने टिप्पणी को बताया राष्ट्रविरोधी