Trump का बड़ा दावा: US-Israel के Joint Operation में Iran के 48 नेता ढेर, अब बातचीत को तैयार तेहरान

By अंकित सिंह | Mar 01, 2026

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को कहा कि अमेरिका और इज़राइल द्वारा ईरान के खिलाफ चलाए गए संयुक्त सैन्य अभियान में 48 ईरानी नेता मारे गए। यह घटनाक्रम ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की संयुक्त हमले में हुई मौत की पुष्टि के बाद सामने आया है। फॉक्स न्यूज़ को दिए एक साक्षात्कार में ट्रंप ने कहा कि कोई भी हमारी इस सफलता पर विश्वास नहीं कर सकता, एक ही झटके में 48 नेता मारे गए। और यह अभियान तेजी से आगे बढ़ रहा है।

इसे भी पढ़ें: खामेनेई की मौत, चर्चा में बेटे मोजतबा का नाम, एक्शन में अमेरिका!

हाल ही में हुई परमाणु वार्ता में तेहरान और वाशिंगटन के बीच मध्यस्थ की भूमिका निभाने वाले ओमान ने कहा कि रणनीतिक होर्मुज जलडमरूमध्य में एक तेल टैंकर पर हमला हुआ और उसके दुक्म बंदरगाह को ड्रोन हमले में निशाना बनाया गया। इस बंदरगाह का उपयोग अमेरिकी नौसेना रसद केंद्र के रूप में करती है और यहां विमानवाहक पोत ठहर सकते हैं। खामेनेई का निधन, जिनका कोई नामित उत्तराधिकारी नहीं था, संभवतः ईरान के भविष्य को अनिश्चितता में डाल देगा तथा व्यापक संघर्ष की पहले से ही बढ़ती चिंताओं को और बढ़ा देगा। यूरोपीय संघ के 27 देशों के शीर्ष राजनयिक रविवार को ईरान से संबंधित स्थिति और संघ के लिए आगे के कदमों पर चर्चा करने के वास्ते एक आपातकालीन बैठक कर रहे हैं। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक शनिवार देर रात हुई।

प्रमुख खबरें

Rahul Gandhi के आरोपों के बीच बोले चिराग पासवान, चुनावी प्रक्रिया पर उठ रहे सवालों का जवाब दें CEC ज्ञानेश कुमार

नेतन्याहू ने अपने भाषण से इस्लामिक देशों में ही करा दी फूट? 77 देशों का वॉकआउट, 4 प्रमुख मुस्लिम बहुल मुल्क अपनी सीट पर जमे रहे, Abraham Accords है वजह?

Mental Health सुधारने में मददगार है Color Therapy, तनाव और डिप्रेशन से दिलाती है राहत

The Vvaan Movie Review | सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की फैंटेसी थ्रिलर बहुत सारे आइडियाज़ के बोझ तले दबी