ओडिशा के इस्पात संयंत्र में 270 बिस्तरों वाले कोविड देखभाल केंद्र का उद्घाटन किया गया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 01, 2021

अंगुल (ओडिशा)। केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ओड़िशा के अंगुल जिले के इस्पात संयंत्र में 270 बिस्तरों वाले कोविड देखभाल केंद्र का उद्घाटन किया। इस मौके पर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री नब किशोर दास भी मौजूद थे। जिंदल स्टील एंड पावर लिमिटेड (जेएसपीएल) ने बयान जारी कर बताया कि संयंत्र के अंदर कोविड देखभाल केंद्र बनाया गया है।

इसे भी पढ़ें: उत्तर व दक्षिण में सामान्य रह सकता है मॉनसून, मध्य भारत में सामान्य से अधिक रहने की संभावना

इसमें 270 ऑक्सीजनयुक्त बिस्तर हैं, जिसमें पांच वेंटिलेटर युक्त आईसीयू बिस्तर भी हैं। जेएसपीएल के प्रबंध निदेशक वी आर शर्मा ने कहा कि जुलाई तक इस कोविड केंद्र का विस्तार कर इसे 400 बिस्तरों का बनाने की योजना है। इस केंद्र का उद्घाटन करते हुये प्रधान ने कोविड महामारी के खिलाफ लड़ाई में समर्थन करने के लिये जेएसपीएल की सराहना की।

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में Congress ने बनाए जिला प्रभारी, BJP 26 नवंबर से शुरू करेगी मिशन-2027

Puri Jagannath Temple में NRI श्रद्धालुओं से ठगी, दर्शन के नाम पर पैसे ऐंठने वाले 5 गिरफ्तार

कम बारिश से इंदौर में गहराया जलसंकट, नगर निगम ने मांगे 110 करोड़ रुपये

Bisleri ने पेयजल को बताया सुरक्षित, FSSAI की जांच में सहयोग का दिया भरोसा