Operation Sindhu: ईरान से 272 भारतीयों, 3 नेपाली नागरिकों को विमान लेकर पहुंचा दिल्ली

By अभिनय आकाश | Jun 26, 2025

भारत ने इजरायल के साथ संघर्ष के बाद ईरान से 272 भारतीयों और तीन नेपाली नागरिकों को निकाला है। उन्हें लेकर एक विशेष विमान ईरानी शहर मशहद से आधी रात के बाद दिल्ली पहुंचा। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बताया कि ऑपरेशन सिंधु के तहत 272 भारतीय और 3 नेपाली नागरिकों को ईरान से एक विशेष उड़ान के जरिए निकाला गया, जो 26 जून को 00:01 बजे मशहद से नई दिल्ली पहुंची। ऑपरेशन सिंधु के तहत 3426 भारतीय नागरिकों को ईरान से स्वदेश लाया गया है। भारत ने बुधवार को ईरान से 296 भारतीय नागरिकों और चार नेपाली नागरिकों को निकाला था। भारत ने मंगलवार को ईरान और इज़राइल से 1,100 से अधिक नागरिकों को निकाला था।

इसे भी पढ़ें: Operation Sindhu: ईरान के बाद इजराइल से भी निकाले जा रहे भारतीय, 160 लोगों का पहला बैच जॉर्डन पहुंचा

पिछले कई दिनों में ईरान से निकाले गए भारतीय नागरिकों को कई अन्य उड़ानों से वापस लाया गया है। एक सप्ताह से भी अधिक समय पहले शत्रुता शुरू होने के बाद से इजरायल और ईरान ने एक-दूसरे के शहरों और सैन्य और रणनीतिक सुविधाओं पर सैकड़ों मिसाइलों और ड्रोनों को दागा है। सुबह अमेरिका द्वारा ईरान के तीन प्रमुख परमाणु स्थलों पर बमबारी के बाद तनाव काफी बढ़ गया।

प्रमुख खबरें

पाला बदलने वाले MPs पर Uddhav Thackeray का गुस्सा, बोले- सच्चे शिवसैनिक मेरे साथ

LoC पर Pakistani घुसपैठिया दबोचा गया, सुरक्षा बलों की सतर्कता से नाकाम हो गयी साजिश

Expired Makeup Products को फेंकने की भूल न करें, ये 5 Amazing Beauty Hacks बचाएंगे आपके पैसे

Pakistan फिर बेनकाब! Shoaib Akhtar के भाई के Funeral में LeT आतंकियों का जमावड़ा, हाफिज का बेटा भी मौजूद