चीन में ‘लेकिमा’ का कहर जारी, 28 लोगों की मौत, 20 लापता

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 11, 2019

बीजिंग। पूर्वी चीन में चक्रवात ‘लेकिमा’ से मरने वालों की संख्या बढ़ कर 28 हो गई है। चक्रवात ‘लेकिमा’ वेंलिंग शहर में शनिवार सुबह पहुंचा । इस दौरान 187 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलीं, और कई मीटर ऊचीं लहरें उठीं।

राष्ट्रीय टेलीविजन ‘सीसीटीवी’ ने शनिवार को अपनी रिपोर्ट में कहा कि वेनझेऊ में भारी बारिश के बाद हुए भूस्खलन में 18 लोग मारे गए हैं। यह स्थान शंघाई से 400 किलोमीटर दक्षिण में स्थित है।

इसे भी पढ़ें: अमेरिका के शुल्क बढ़ाने से चीन की GDP वृद्धि दर में आ सकती है तेज गिरावट: IMF

अभी यह स्पष्ट नहीं है कि शनिवार को जिन अन्य 10 लोगों के मारे जाने की जानकारी दी गई है वे इसी घटना में मारे गए हैं या किसी अन्य घटना में है। झेजियांग प्रांतीय अधिकारियों ने बताया कि 20 लोग अब भी लापता हैं। राहत एवं बचाव कार्य चल रहा है। 

प्रमुख खबरें

Porn Star से जुड़े मामले में Trump की पूर्व करीबी सलाहकार होप हिक्स बनीं गवाह

कनाडाई पुलिस ने Nijjar की हत्या के तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया: मीडिया की खबर

लगातार कम स्कोर वाली पारियों के दौरान सही लोगों के बीच में रहने की कोशिश कर रहा था: Jaiswal

Dhoni मेरे क्रिकेट करियर में पिता जैसी भूमिका निभा रहे हैं, उनकी सलाह से लाभ मिलता है: Pathirana