आंध्र प्रदेश में कोरोना वायरस के 2,886 नये मामले, 17 मरीजों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 30, 2020

अमरावती। आंध्र प्रदेश में से 2,886 और लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुयी जिसके बाद संक्रमण के कुल मामलों का आंकड़ा 8.20 लाख से अधिक हो गया। अद्यतन बुलेटिन में कहा गया है कि प्रदेश में अब संक्रमितों की कुल संख्या 8,20,565 हो चुकी है। बुलेटिन के अनुसार, बृहस्पतिवार की सुबह नौ बजे से शुक्रवार को सुबह नौ बजे तक कुल 3,623 मरीज स्वस्थ हुये हैं जिसके साथ ही प्रदेश में संक्रमण मुक्त होने वाले लोगों की संख्या बढ़ कर 7,88,375 हो गयी है। बुलेटिन में कहा गया है कि इसी अवधि में 17 मरीजों की मौत हो गई जिसके बाद प्रदेश में कोविड-19 महामारी से जान गंवाने वाले लोगों की संख्या बढ़ कर 6,676 हो चुकी है। बुलेटिन के अनुसार, प्रदेश में 25,514 मरीजों का इलाज चल रहा है।

प्रमुख खबरें

मशहूर गायिका Dolly Parton का निधन, 80 की उम्र में Nashville में ली अंतिम सांस

Sensex में 285 अंकों की बढ़त, Nifty उछाल के साथ 24,356 के पार खुला

Meerut Police ने हनुमान मंदिर से दानपेटिका चुराने वाले आरोपी को दबोचा, 2890 रुपये बरामद

Gurugram Waterlogging | गुरुग्राम में जलभराव पर सियासत गर्म! सांसद राव इंद्रजीत ने कांग्रेस के पुराने विकास पर फोड़ा फोड़ा, विपक्ष ने पूछा- ₹1,400 करोड़ कहाँ गए?