मशहूर गायिका Dolly Parton का निधन, 80 की उम्र में Nashville में ली अंतिम सांस

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Aug 26, 2026

अमेरिका की मशहूर गायिका डॉली पार्टन का 80 वर्ष की आयु में नैशविल में निधन हो गया। अपनी दमदार आवाज, भावपूर्ण गीतों और चमकदार परिधानों के लिए प्रसिद्ध पार्टन ने टेनेसी के पहाड़ी क्षेत्र में एक साधारण पृष्ठभूमि वाले परिवार से होने के बावजूद संगीत की दुनिया में बड़ी पहचान बनाई। उनकी प्रचार प्रतिनिधि मार्सेल पैरिसो ने मंगलवार को एक बयान में कहा, ‘‘कैंसर से थोड़े समय तक जूझने के बाद डॉली ने अपने प्रियजनों की मौजूदगी में वेंडरबिल्ट-इंग्राम कैंसर सेंटर में अंतिम सांस ली।’’ डॉली पार्टन ने ‘‘जोलीन’’, ‘‘कोट ऑफ मैनी कलर्स’’ और ‘‘आई विल ऑलवेज लव यू’’ जैसे सैकड़ों लोकप्रिय गीत लिखे।

इसी अनुभव ने उन्हें बच्चों को मुफ्त किताबें उपलब्ध कराने के लिए ‘इमैजिनेशन लाइब्रेरी’ की शुरुआत करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने 10 साल की उम्र में स्थानीय टीवी कार्यक्रमों में गाना शुरू कर दिया था और 13 साल की उम्र में नैशविल के ग्रैंड ओले ओप्री में प्रस्तुति दी। उन्होंने 1960 के दशक में पोर्टर वैगनर के साथ काम किया, जिसने उनके करियर को नई दिशा दी।

बाद में ‘‘जोलीन’’ और ‘‘आई विल ऑलवेज लव यू’’ जैसी सफलताओं ने उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्टार बना दिया। पार्टन ने 1960 के दशक के मध्य में डामर की सड़क बनाने का ठेका लेने वाले कारोबारी कार्ल डीन से शादी की थी। दोनों 2025 में डीन की 82 वर्ष की उम्र में मृत्यु होने तक साथ रहे।

डीन को सार्वजनिक रूप से बहुत कम देखा जाता था, लेकिन डॉली पार्टन के करियर पर उनका प्रभाव था। पार्टन ने ‘एनपीआर’ को बताया था कि उन्होंने अपना मशहूर गीत ‘जोलीन’ एक ऐसी बैंक कर्मचारी के बारे में लिखा था, जो उनके पति कार्ल डीन में खास दिलचस्पी लेती दिखाई दी थी। पार्टन ने फिल्मों में भी सफलता हासिल की और ‘9 टू 5’, ‘द बेस्ट लिटिल वोरहाउस इन टेक्सास’ तथा ‘स्टील मैग्नोलियास’ में अभिनय किया।

वह एक सफल कारोबारी और परोपकारी भी थीं।

प्रमुख खबरें

रौशनआरा मकबरे के पास अवैध निर्माण पर Delhi High Court सख्त, ASI और MCD अधिकारियों से मांगा हलफनामा

केरल PM-Shri योजना से खुद नहीं हट सकता, शिक्षा मंत्री शमसुद्दीन ने विधानसभा में दी जानकारी

Pathum Nissanka चोट के चलते ODI Tri Series से बाहर, Sri Lanka ने Lahiru Udara को चुना

Maharashtra FDA ने खुले मसालों की बिक्री रोकी, उत्पादन केंद्र पर पैकेजिंग अनिवार्य