By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 11, 2025
महाराष्ट्र के ठाणे शहर में बृहस्पतिवार तड़के एक आवासीय इमारत के मीटर ‘बॉक्स केबिन’ में आग लगने से बिजली के 29 मीटर जलकर खाक हो गए। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी बताया कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।
सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस, आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के कर्मचारी, दमकलकर्मी और महाराष्ट्र राज्य विद्युत वितरण कंपनी (महावितरण) के अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारी ने बताया कि आग में कुल 29 मीटर जलकर खाक हो गए। उन्होंने बताया कि सुबह पांच बजे तक आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।