मोदी के स्वागत में ओमान ने उतार दी पूरी फौज, मिला गार्ड ऑफ ऑनर, Deputy PM भी पहुंचे!

By अभिनय आकाश | Dec 18, 2025

ओमान में यह पल वाकई देखने लायक जब ओमान की सेना ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पूरे सम्मान और शान के साथ गार्ड ऑफ ऑनर दिया। जैसे ही प्रधानमंत्री ओमान की राजधानी मस्कट पहुंची एयरपोर्ट पर औपचारिक स्वागत की भव्य तस्वीर सामने आई। ओमान के सैनिकों की सजीध टुकड़ी, अनुशासित कदम ताल और भारत के प्रति सम्मान। सब कुछ इस बात का संकेत था कि भारत और ओमान की दोस्ती कितनी गहरी और मजबूत है। प्रधानमंत्री मोदी दो दिवसीय दौरे पर ओमान पहुंचे हैं। यह उनके तीन देशों के दौरे का तीसरा और आखिरी पड़ाव था। मस्कट अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर ओमान के रक्षा मामलों के उप प्रधानमंत्री सैयद शहाब बिन तारिक अल सईद ने प्रधानमंत्री का गर्मजशी से स्वागत किया और उन्हें औपचारिक गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

इसे भी पढ़ें: 7 साल पीछे चलने वाले देश में अचानक गूंजा वंदे मातरम, दोनों हाथ उठाकर ताली बजाने लगे मोदी, Video वायरल

राजस्थान का घूमर, गुजराती लोकगीत और कर्नाटक के लोक नृत्य की प्रस्तुतियों ने माहौल को जीवंत बना दिया। स्थानीय ओमानी कलाकारों की पारंपरिक प्रस्तुति ने इस स्वागत को और खास बना दिया। वंदे मातरम वंदे मातरम की। अच्छा आपको बता दें प्रधानमंत्री मोदी अपने इस विदेश यात्रा के तहत इथियोपिया और जॉर्डन का दौरा कर चुके हैं और यहां ओमान पहुंचने के बाद अब यह उम्मीद जताई जा रही है कि भारत और ओमान के बीच कई समझौते भी हो सकते हैं। सबसे बड़ा मुद्दा होगा भारत ओमान के बीच प्रस्तावित व्यापक व्यापार समझौता। भारत सरकार ने साफ किया है कि वह इस समझौते को अंतिम रूप देने को लेकर काफी आशावादी हैं। हाल ही में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने इस मुक्त व्यापार समझौते को मंजूरी दी है। 

प्रमुख खबरें

Kapil Sharma Show में बोले Saif Ali Khan, KBC से जीता 2 साल का घी अब तक नहीं मिला

Chorbagan Durga Puja Pandal Stampede: अमित शाह ने घायलों से की मुलाकात, कार्यक्रम किए स्थगित

Kolkata हादसे में 19 मौतों के बाद Yogi Adityanath का निर्देश, UP के दुर्गा पूजा पंडालों की सुरक्षा जांचें

Gwalior में शीतला माता मंदिर के पास अनियंत्रित ट्रक ने भक्तों को कुचला, 14 लोगों की गई जान