मेरठ में आइपीएल पर सट्टा लगा रहे तीन गिरफ्तार, मोबाइल नकदी के साथ कई बैंकों के एटीएम बरामद

By राजीव शर्मा | Oct 01, 2021

मेरठ, आइपीएल मैच प्रारंभ होते ही मेरठ शहर में सट्टेबाजी भी शुरु हो गई है। होटल व गाडिय़ों में बैठकर सट्टेबाज बड़े-बड़े दांव खेलते है। गंगानगर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर ऐसे ही तीन आरोपियों को आईपीएल मैच में ऑनलाइन सट्टा लगा रहे मामेपुर गेट के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके पास से 6 मोबाइल, दस एटीएम कार्ड व आठ हजार की नकदी बरामद की।

सीओ सदर देहात पूनम सिरोही के मुताबिक ग्राम मामेपुर गेट के पास सफेद रंग की कार में तीन युवकों के आनलाइन सट्टा खेलने की सूचना मिली थी। गंगानगर पुलिस ने सूचना के आधार पर आरोपितों की घेराबंदी की, पुलिस टीम को देखकर हड़कंप मच गया। इसी बीच उन्होंने फरार होने का प्रयास भी किया। लेकिन पुलिस टीम ने उनकी घेराबंदी कर दबोच लिया।

प्रमुख खबरें

ICC पर America ने लगाए कड़े वित्तीय प्रतिबंध, अदालत को बताया राजनीतिक रूप से प्रेरित

Shreyas Iyer ने लगाई 18 पायदान की छलांग, ICC T20I Ranking में करियर के बेस्ट 7वें स्थान पर पहुंचे

UP Cabinet ने भदोही का नाम बदलकर ‘संत रविदास नगर भदोही’ करने को दी मंजूरी

TCS के नतीजों से IT शेयरों में उछाल, निवेशकों की संपत्ति 65648 करोड़ रुपये बढ़ी