अयोध्या में धर्मांतरण की सूचना पर पुलिस का छापा, हिरासत में दर्जनों लोग

By सत्य प्रकाश | Oct 01, 2021

अयोध्या. उत्तर प्रदेश में धर्मांतरण को लेकर लगातार हो रही घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही। आज अयोध्या जनपद में धर्मांतरण का मामला सामने आया है। जिसमें 3 दर्जन से अधिक महिला पुरुष को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। सभी से पूछताछ की जा रही है। दरसल अयोध्या जनपद के बीकापुर थाना क्षेत्र चांदपुर गांव में स्थानीय लोगो से मिली जानकारी के मुताबिक एसडीएम व अयोध्या पुलिस के द्वारा छापेमारी की गई जिसमें महिला व पुरुष सहित बड़ी संख्या में ईसा मसीह की प्रार्थना कर धर्म परिवर्तन का कार्य किया जा रहा था। जिसको लेकर 3 दर्जन लोगों हिरासत में लेते हुए थाने भेज दिया गया है।

इसे भी पढ़ें: महंत परमहंस दास ने किया कफन पूजन, 2 अक्टूबर को लेंगे जल समाधि

वही छापेमारी करने पहुंचे एसडीएम ने जानकारी दी कि स्थानीय लोगों द्वारा सूचना प्राप्त हुई थी यहां पर धर्म परिवर्तन की मंशा से कुछ लोग मौजूद हैं जिसके बाद पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचकर छानबीन की जा रही है और इस मामले में जो भी तथ्य सामने आएगा उसके मुताबिक विधित कार्यवाही की जाएगी। 

प्रमुख खबरें

Nepal Flood: भीषण बाढ़ के चार हफ्ते बाद भी करीब 6000 लोग लापता, मलबे में तलाश जारी

मणिपुर के Kangpokpi में 7 ग्रामीणों को हिरासत में लेने पर बवाल, रिहाई के बाद शांत हुआ प्रदर्शन

Shubman Gill और Jasprit Bumrah को New Zealand के खिलाफ आखिरी दो ODI में मिल सकता है आराम

एशियाई खेलों में Lovlina Borgohain और नरेंद्र बेरवाल को क्वार्टर फाइनल में सीधी एंट्री