PM मोदी के राष्ट्र के नाम संबोधन की बड़ी बातें:- सरकार ने रिकॉर्ड सरकारी खरीद केंद्र बनाए

By अनुराग गुप्ता | Nov 19, 2021

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसान आंदोलन को लेकर बड़ा ऐलान करते हुए तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने का फैसला किया। उन्होंने कहा कि मैंने अपने 5 दशक के सार्वजनिक जीवन में किसानों की परेशानियों और चुनौतियों को बहुत करीब से देखा और महसूस किया है। जब देश ने मुझे 2014 में प्रधानमंत्री के रूप में सेवा का अवसर दिया तो हमने कृषि विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दी। 

इसे भी पढ़ें: फिर यूपी दौरे पर जाएंगे PM मोदी, कई परियोजनाओं का करेंगे शुभारंभ, लखनऊ में करेंगे रात्रि विश्राम

कृषि कानून वापस लेने का ऐलान

प्रधानमंत्री ने बताया कि आज मैं आपको, पूरे देश को ये बताने आया हूं कि हमने तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने का निर्णय लिया है। इस महीने के अंत में शुरू होने जा रहे संसद सत्र में, हम इन तीनों कृषि कानूनों को रद्द करने की संवैधानिक प्रक्रिया को पूरा कर देंगे। राष्ट्र के नाम संबोधन की बड़ी बातें:- प्रधानमंत्री ने कहा कि आज ही सरकार ने कृषि क्षेत्र से जुड़ा एक और अहम फैसला लिया है। जीरो बजट खेती यानि प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए, देश की बदलती आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर क्रॉप पैटर्न को वैज्ञानिक तरीके से बदलने के लिए 

इसे भी पढ़ें: ...तो उत्तर प्रदेश में उतरने नहीं देंगे, राकेश टिकैत की PM मोदी या CM योगी को चेतावनी 

एमएसपी को और अधिक प्रभावी और पारदर्शी बनाने के लिए, ऐसे सभी विषयों पर, भविष्य को ध्यान में रखते हुए, निर्णय लेने के लिए एक कमेटी का गठन किया जाएगा। इस कमेटी में केंद्र सरकार, राज्य सरकारों के प्रतिनिधि, किसान, कृषि वैज्ञानिक और कृषि अर्थशास्त्री होंगे। यहां सुने प्रधानमंत्री मोदी का पूरा संबोधन:-

प्रमुख खबरें

UP में नशा तस्करों पर कसा शिकंजा, 69 मामलों में 78.50 करोड़ की संपत्ति जब्त

Jamshedpur में सड़क हादसे में मंत्री Deepika Pandey Singh की बेटी समेत 4 की मौत

Asian Games 2026: 25 सितंबर को ट्रैक, कोर्ट और रिंग में उतरेगा भारत, देखें पूरा शेड्यूल

Bihar Govt ने बोर्ड व आयोगों के अध्यक्षों का वेतन बढ़ाकर 65000 रुपये किया