भारत के तीन छोटे खाद्य उद्यमों को संयुक्त राष्ट्र का पुरस्कार, एक लाख डॉलर की राशि की घोषणा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 28, 2021

संयुक्त राष्ट्र। संयुक्त राष्ट्र द्वारा घोषित सेहतमंद और पर्यावरण के अनुकूल खाद्य पदार्थ मुहैया कराने वाले ‘सर्वश्रेष्ठ लघु व्यवसाय’ के विजेताओं में तीन भारतीय उद्यम शामिल हैं। वैश्विक प्रतिस्पर्धा के जरिए चुने गए कुल 50 उद्यमों को एक लाख डॉलर की राशि दी जाएगी। संयुक्त राष्ट्र खाद्य प्रणाली शिखर सम्मेलन द्वारा आयोजित ‘सभी के लिए अच्छा भोजन’ प्रतियोगिता में इन्हें सर्वश्रेष्ठ लघु व्यवसाय घोषित किया गया है। विजेता भारतीय कंपनियों में एडिबल रूट्स प्राइवेट लिमिटेड, ओरजा डेवलपमेंट सॉल्यूशंस इंडिया और तरु नेचुरल्स हैं। संयुक्त राष्ट्र ने मंगलवार को एक बयान में कहा कि इस प्रतियोगिता में 135 देशों के लगभग 2,000 व्यवसायों ने भाग लिया और 50 विजेताओं को 100,000 अमेरिकी डॉलर का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। कपिल मंडावेवाला द्वारा स्थापित एडिबल रूट्स उपभोक्ताओं को प्राकृतिक और स्थानीय रूप से उगाई गई ताजा कृषि उपज उपलब्ध कराती है।

प्रमुख खबरें

Asian Games में Smriti Mandhana के 79 रन, भारत ने जीता Cricket Gold

Jammu Kashmir में फिर से Sheikh Abdullah बनाम Maharaja Hari Singh ! छुट्टियों को लेकर विधानसभा में घमासान

Love Horoscope For 22 September 2026 | आज का प्रेम राशिफल 22 सितंबर 2026 | प्रेमियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन

Upasana Konidela ने अयोध्या के राम लल्ला के मूर्तिकार अरुण योगीराज से बनवाई भगवान राम की मूर्ति, दादाजी को समर्पित किया विशेष प्रोजेक्ट