पानी से कपड़े गीले कर रहा था 3 साल का बच्चा, गुस्से में आग बबूला केयरटेकर ने मासूम का जलाया गुप्तांग

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 03, 2022

तुमकुरू (कर्नाटक)। स्कूल में अपने कपड़े बार-बार गीला कर लेने वाले तीन साल के बच्चे के गुप्तांग को जलाने के आरोप में एक आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। एक महिला एवं बाल विकास अधिकारी द्वारा बृहस्पतिवार को शिकायत दर्ज कराए जाने के बाद पुलिस को इस घटना का पता चला। यह घटना 19 अगस्त की है।

इसे भी पढ़ें: फॉलोवर्स बढ़ाने की चाहत में नीचता पर उतारू हुआ पति, अपनी ही पत्नी का नहाते हुए वीडियो किया शेयर, मामला दर्ज

उन्होंने आंगनवाड़ी कार्यकर्ता रश्मि केपी से पूछताछ की। इस दौरान रश्मि ने कहा कि वह माचिस की तीली से बच्चे को डराने की कोशिश कर रही थी, लेकिन गलती से आग लग गई। बच्चे ने इसकी शिकायत अपनी दादी से की थी और उसके बाद बच्चे का इलाज कराया गया।

प्रमुख खबरें

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग: Abhijeet Deepke ने दिल्ली जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया

MP Deputy CM Jagdish Devda ने OSD को पद से हटाया, शराब ठेके में रिश्वत के आरोपों पर जांच का आदेश

Kerala cabinet: बुजुर्गों की देखभाल को कानूनी गारंटी देने वाले विधेयक को मिली मंजूरी

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा