झोपड़ी में आग लगने से 3 साल की बच्ची की हुई मौत, पुलिस कर रही है जांच

By सुयश भट्ट | Dec 27, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। करैरा थाना क्षेत्र के ग्राम सिल्लारपुर में आधी रात को अंगूरा आदिवासी की झोपड़ी में आग लग गई। जिसके बाद आगजनी में एक 3 साल की मासूम किरण जिंदा जल गई।

इसे भी पढ़ें:MP में ओमिक्रॉन की दस्तक, पिछले 24 घंटो में मिले 30 मरीज 

फिलहाल अंगूरा ने पुलिस को कोई बयान दर्ज नहीं कराया है। पुलिस ने कहा है कि गांव में पता चला है कि आग शार्ट सर्किट के कारण झोपड़ी में लगी थी। ऐसे में मामला जांच में है। उन्होंने कहा कि बयानों के बाद ही कुछ स्पष्ट कहा जा सकता है।

 वहीं एसडीओपी जीडी शर्मा करेरा ने कहा कि अभी मामले में मर्ग कायम कर लिया है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की कार्रवाही की जाएगी।

इसे भी पढ़ें:MP पंचायत चुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग कर सकती है फैसला 

वहीं हादसे के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। पिता अपनी बच्ची को मौत का जिम्मेदार ठहरा रहा है। पिता ने भाइयों पर झोपड़ी में आग लगाने का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

प्रमुख खबरें

Jamshedpur में सड़क हादसे में मंत्री Deepika Pandey Singh की बेटी समेत 4 की मौत

Asian Games 2026: 25 सितंबर को ट्रैक, कोर्ट और रिंग में उतरेगा भारत, देखें पूरा शेड्यूल

Bihar Govt ने बोर्ड व आयोगों के अध्यक्षों का वेतन बढ़ाकर 65000 रुपये किया

Federal Judge के आदेश के बाद White House में CNN और MS Now पत्रकारों की वापसी