UP में कोरोना संक्रमण से एक दिन में सर्वाधिक 30 लोगों की मौत, अबतक 465 मरीजों ने तोड़ा दम

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 17, 2020

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कोविड-19 संक्रमण ने एक ही दिन में 30 लोगों की जान ले ली। इनमें से मौतों के 15 मामले मेरठ में सामने आए हैं। राज्य में एक दिन में कोरोना संक्रमण की वजह से होने वाली मौतों का यह अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के मुताबिक बुधवार को कोविड-19 संक्रमित 30 लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही इस विषाणु के कारण मरने वालों की संख्या बढ़कर 465 पहुंच गई। सबसे ज्यादा 15 लोगों की मौत मेरठ में हुई है। इसके अलावा गाजियाबाद में चार, आगरा में तीन, गौतम बुद्ध नगर, वाराणसी, हापुड़, रामपुर, मैनपुरी, गोंडा, बहराइच और भदोही में एक एक व्यक्ति की मौत हुई है। मेरठ में अब कोविड-19 के कारण सबसे ज्यादा 77 मौतें हो चुकी हैं। उसके बाद आगरा में 72 मौतें हुई हैं। 

प्रसाद ने बताया कि अभी तक प्रदेश में विभिन्न चिकित्सालय आकस्मिक एवं आवश्यक सेवाएं शुरू कर चुके हैं। अब लोगों की मांग को देखते हुए नान कोविड केयर भी महत्वपूर्ण है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्देश दिया है कि सीमित तौर पर जनरल ओपीडी प्रारंभ कर दिया जाए। प्रसाद ने बताया कि इस बारे में शासनादेश मंगलवार को ही जारी कर दिया गया है। प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र और सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में जनरल ओपीडी सभी एहतियात के साथ तत्काल प्रारंभ हो जाएंगी। अगर किसी को बुखार या अन्य कोई लक्षण हो तो उसकी कोरोना जांच की जाएगी। 

इसे भी पढ़ें: अखिलेश ने योगी सरकार पर साधा निशाना, कहा- UP की बेहतरी के लिए छोड़ दें कुर्सी 

उन्होंने बताया कि जिला अस्पताल में अभी ओपीडी शुरू नहीं की गयी है। पीएचसी और सीएचसी में ओपीडी सेवा कायदे से बहाल होने के बाद जिला अस्पतालों में इसे शुरू करने के बारे में विचार किया जाएगा। जिला अस्पतालों में अभी सर्जरी और इमरजेंसी के साथ साथ अन्य आवश्यक सेवाओं की अनुमति है। प्रसाद ने कहा कि निजी क्षेत्र के क्लीनिकों को भी जनरल ओपीडी कुछ शर्तों के साथ शुरू करने की अनुमति दे दी गयी है। जहां एक या दो डाक्टरों के क्लीनिक हैं, वहां कोरोना प्रोटोकाल का पालन करना होगा और डाक्टरों को सीमित संख्या में मरीजों को देखना है।

प्रमुख खबरें

Women Health: Pregnancy Planning कर रही महिलाओं के लिए वरदान है यह Yoga Pose, पेल्विक फ्लोर को मिलेगी मजबूती

CM Yogi Adityanath ने बांटे सरकारी नियुक्ति पत्र, बोले 6 माह में देंगे 1 लाख और नौकरियां

Kangana Ranaut ने Kriti Sanon के नए विज्ञापन पर साधा निशाना, पहनावे पर उठाए सवाल

EPFO और ITR डेटा के दुरुपयोग पर Supreme Court ने जताई चिंता, केंद्र को दिए निर्देश