भोपाल रेल्वे स्टेशन के प्लेट फॉर्म नंबर 6 पर 300 बिस्तर का कोविड केयर सेंटर शुरू

By दिनेश शुक्ल | Apr 25, 2021

भोपाल। चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने आज भोपाल रेल्वे स्टेशन के प्लेट फॉर्म नंबर 6 पर 20 आइसोलेशन कोच में बनाये गए लगभग 300 बिस्तर वाले कोविड केयर सेंटर का निरीक्षण किया। रेल मंडल द्वारा तैयार किये कोविड केयर सेंटर को आज से शुरू किया गया है। तैयार किये गए आइसोलेशन कोच में  एसिम्टोमैटिक कोविड मरीज़ों को रखा जाएगा। ऐसे मरीज जिनके घरों में बुजुर्ग, गर्भवती महिला, बच्चे होने पर परेशानी हो रही है। साथ ही ऐसे पॉजिटिव मरीज जो होम आइसोलेशन में रह रहें हैं लेकिन उनके घरों में जगह नहीं है और उनको आवश्यकता है कि वह डॉक्टर की निगरानी में रखें जायें। ऐसे मरीज इस सेंटर में आकर अपना बेहतर तरीके से इलाज करा सकते हैं और आइसोलेशन में रह सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: रतलाम रेल मंडल ने कोरोना संक्रमितों की सुविधा के लिए जारी किया व्हाट्सएप नम्बर

चिकित्सा शिक्षा मंत्री सारंग ने बताया कि प्रत्येक जिले में एसिम्टोमैटिक मरीजों के लिए कोविड सेंटर चालू कर दिए गए हैं। ऐसे मरीजों में जो बिना लक्षण के भी पॉजिटिव पाए जाते हैं उन सभी लोगों के लिए एक बेहतर इंतजाम होगा। इसके साथ ही डॉक्टरों की टीम लगातार निगरानी भी करती रहेगी और यदि किसी मरीज की स्थिति थोड़ी भी बिगड़ती है तो उन्हें तुरंत ही डेडीकेटेड कोविड हॉस्पिटल में एडमिट कराया जाएगा। निरंतर इनका ऑक्सीजन लेवल भी चेक किया जाएगा और आवश्यकता होने पर उनको तुरंत विशेष उपचार भी दिए जाने की सुविधा इन सेंटरों में रखी गई है। सारंग ने कहा कि कोविड डेडिकटेड अस्पतालों पर कोविड मरीजों के भर्ती होने का दबाव कम होगा। उन्होंने कहा कि ऐसे एसिम्टोमैटिक मरीज तथा बिना लक्षण वाले मरीजों को भी यहाँ संपूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएँ उपलब्ध कराई जाएगी। सारंग ने कहा कि बेहतर उपचार और स्वास्थ्य सुविधा प्रदेश की जनता को उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता है और इस दिशा में सतत् कार्य तथा निगरानी की जा रही है।

प्रमुख खबरें

UPI Framework में बदलाव पर सियासी घमासान, Congress ने 14 सितंबर को बताया Betrayal Day

Asian Games में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने को तैयार हैं शूटर Anish Bhanwala

शुरुआती कारोबार में 244 अंक चढ़ा Sensex, Nifty 23,200 के पार पहुंचा

IMF ने भारत को बताया Global Growth का मजबूत आधार, नीतियों और स्थिरता की सराहना की