मास्को में विपक्षी प्रदर्शन के दौरान 300 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 04, 2019

मास्को। रूस की राजधानी मास्को में पुलिस ने शनिवार को एक अनधिकृत विपक्षी प्रदर्शन के दौरान सैकड़ों प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया। प्राधिकारियों ने इसके साथ ही क्रेमलिन के आलोचक अलेक्सी नवाल्नी के भ्रष्टाचार निरोधक समूह के खिलाफ एक आपराधिक जांच शुरू करके उन पर दबाव बढ़ा दिया। शहर की संसदीय सीटों के लिए सितंबर में होने चुनाव में कई विपक्षी उम्मीदवारों को लड़ने की अधिकारियों द्वारा इजाजत नहीं देने को लेकर प्रदर्शनकारियों ने राजधानी के मध्य हिस्से की ओर मार्च किया।

इसे भी पढ़ें: मॉस्को में चुनाव प्रदर्शन के दौरान रूसी पुलिस ने 1400 लोगों को गिरफ्तार किया

गत सप्ताहांत में एक प्रदर्शन के बाद पुलिस ने उनमें से अधिकतर उम्मीदवारों और नवाल्नी सहित विपक्षी नेताओं को हिरासत में लिया गया है। उक्त प्रदर्शन में 1400 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया था। शनिवार को मध्य मास्को में बड़ी संख्या में दंगा रोधी पुलिस की तैनाती की गई थी। कुछ दुकानें और कैफे बंद थे। धातु के बैरियर लगाये गए थे और मोबाइल इंटरनेट को कई घंटे तक बंद कर दिया गया था।

इसे भी पढ़ें: टेक्सास के वॉलमार्ट स्टोर में अंधाधुंध गोलीबारी, 20 की मौत, शूटर गिरफ्तार

गैर सरकारी संगठन ओवीडी इंफो के अनुसार कम से कम 300 लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया गया। शनिवार की रैली में हिस्सा लेने के लिए जा रही सोबोल को टैक्सी से निकालकर हिरासत में ले लिया गया। सोबोल नवाल्नी की सहायोगी हैं। प्राधिकारियों ने गत सप्ताहांत के ‘‘दंगे’’ और ‘‘पुलिस के खिलाफ हिंसा’’ मामले में जांच शुरू कर दी है। 

प्रमुख खबरें

BSF के जवान ने अज्ञात कारणों के चलते BSF चौकी परिसर में फाँसी लगाकर की आत्महत्या

SP ने आतंकवादियों के खिलाफ मुकदमे वापस लेने की कोशिश की, राम का अपमान किया: Adityanath

तापीय बिजली संयंत्रों के पास मानक के मुकाबले 68 प्रतिशत कोयले का भंडार: सरकारी आंकड़ा

इस सप्ताह तीन कंपनियां लाएंगी IPO, 6,400 करोड़ रुपये जुटने की उम्मीद