Maharashtra के पुणे जिले में सड़क हादसे में 32 लोग घायल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 10, 2023

पुणे। महाराष्ट्र के पुणे जिले में शुक्रवार को एक ट्रक की चपेट में आने से कुल 32 लोग घायल हो गए। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ये सभी लोग छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती मनाने जा रहे थे। घायलों में से एक की हालत गंभीर है और दो अन्य को गंभीर चोटें आई हैं। उन्होंने बताया कि ये लोग मल्हारगढ़ से मावल तहसील के शिलताने गांव में ‘शिव ज्योति’ (एक मशाल) लेकर जा रहे थे, तभी यह हादसा हुआ।

इसे भी पढ़ें: Manish Sisodia Court Hearing: सिसोदिया के कहने पर बदला गया नियम, कोर्ट में ED ने कहा- खास लोगों को 12% लाभ पहुंचाया गया

हादसे के समय कुछ लोग टेम्पो में थे, जबकि अन्य मोटरसाइकिल पर सवार थे। हिंजावाडी थाने के वरिष्ठ निरीक्षक विवेक मुगलीकर ने बताया, ‘‘ इस समूह के पिंपरी चिंचवाड में रावेत के पास पहुंचते ही सुबह करीब साढ़े चार बजे एक ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे 32 लोग घायल हो गए। इनमें से एक की हालत गंभीर है और दो अन्य को गंभीर चोटें आई हैं।’’ उन्होंने बताया कि सभी घायलों का इलाज करीबी अस्पतालों में चल रहा है।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

Office की जल्दी में चाहिए Glamorous Look? Eye Makeup का यह 90 सेकंड वाला Hack ट्राय करें

UIDAI का Big Action! करोड़ों Aadhaar Card हुए डिएक्टिवेट, घर बैठे Online ऐसे चेक करें अपना Status.

T20 World Cup से Australia की शर्मनाक विदाई, 17 साल बाद Group Stage में हुआ बाहर, Zimbabwe Super 8 में

Winter Jacket की कर रहे हैं Packing? 99% लोग करते हैं ये गलती, अगली सर्दी तक लग जाएगी Fungus