बिहार में कोरोना वायरस से अबतक 34 की मौत, संक्रमित मामलो की संख्या बढ़कर 5,583 हुई

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 10, 2020

पटना। बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के बुधवार तक कुल 5583 मामले सामने आ चुके हैं जबकि 34 लोग इस महामारी से अपनी जान गंवा चुकेहैं। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के मुताबिक कोरोना वायरस संक्रमण से पिछले 24 घंटे के दौरान दरभंगा जिले में एक व्यक्ति की मौत हुई है। बिहार में पिछले 24 घंटे के भीतर कोरोना वायरस संक्रमण के 219 नए मामले प्रकाश में आने के साथ प्रदेश में बुधवार को इस रोग से संक्रमण के मामले बढ़कर 5583 हो गये। 

इसे भी पढ़ें: भारत में कोरोना की रफ्तार हुई तेज, पिछले 24 घंटे में 9985 नए मामले 

बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण से अबतक जिन 34 लोगों की मौत हो चुकी है उनमें से बेगूसराय एवं खगड़िया में तीन-तीन, भोजपुर दरभंगा, पटना, सीतामढी, सिवान, वैशाली एवं सारण में दो-दो तथा अररिया, औरंगाबाद, भागलपुर, जमुई, जहानाबाद, मधेपुरा, मुंगेर, मुजफ्फरपुर, नालंदा, नवादा, पूर्वी चंपारण, रोहतास, समस्तीपुर एवं शिवहर जिले में एक-एक मरीज की मौत हुई है। बिहार में अबतक 1,09,483 नमूनों की जांच की जा चुकी है और कोरोना वायरस संक्रमित 2934 मरीज ठीक हुए हैं।

प्रमुख खबरें

US Senator Richard Blumenthal ने Russia से डीजल सौदे को बताया शर्मनाक

Haridwar Severe Hailstorm | हरिद्वार से देहरादून तक बिगड़े हालात, मूसलाधार बारिश और भीषण ओलावृष्टि से हाहाकार, मौसम विभाग का येलो अलर्ट जारी

High Court का आदेश: लखनऊ के स्कूल की जमीन से तीन माह में हटाएं अवैध कब्जे

वोट चोरी और चुनाव में गड़बड़ी, INDIA bloc के नेताओं ने राष्ट्रपति मुर्मू से की मुलाकात, सौंपा 4-सूत्रीय ज्ञापन, राहुल गांधी बोले- राष्ट्रपति ने मांगे सबूत