हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर में बस पहाड़ी से टकराई, दुर्घटना में 34 यात्री घायल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 14, 2024

हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश सड़क परिवहन निगम (एचआरटीसी) की एक बस के यहां एक पहाड़ी से टकराने से 34 लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने रविवार को बताया कि यह दुर्घटना शनिवार रात को हमीरपुर से करीब 16 किलोमीटर दूर भोटा कस्बे के समीप टियाले दा घाट पर हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस के टियाले दा घाट पर मुड़ने के दौरान एक कार अचानक उसके सामने आ गयी। कार से बचने के लिए चालक ने बस बायीं ओर मोड़ दी, जिसके परिणामस्वरूप यह एक पहाड़ी से जा टकरायी। 

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह