सामाजिक न्याय एवं OBC अधिकारों के लिए काम करने वाले 55 संगठनों ने कांग्रेस को समर्थन दिया

OBC rights supported Congress
@INCIndia

संगठनों को उनके फैसले के लिए धन्यवाद देते हुए खरगे ने कहा कि कांग्रेस लोकतंत्र और संविधान को बचाने के लिए लड़ रही है, इसलिए इस संघर्ष में सभी को एक साथ आने की जरूरत है। खरगे ने कहा, ‘‘यह सिर्फ कांग्रेस का संघर्ष नहीं है। हम लोकतंत्र और संविधान को बचाना चाहते हैं। अगर लोकतंत्र और संविधान बचेगा, तभी हम खुद को अभिव्यक्त करने की आजादी पा सकेंगे।’’

नयी दिल्ली। सामाजिक न्याय और ओबीसी के अधिकारों के लिए काम करने वाले लगभग 55 संगठनों के प्रतिनिधियों ने शनिवार को यहां कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से उनके आवास पर मुलाकात की और विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ को समर्थन देने की घोषणा की। संगठनों को उनके फैसले के लिए धन्यवाद देते हुए खरगे ने कहा कि कांग्रेस लोकतंत्र और संविधान को बचाने के लिए लड़ रही है, इसलिए इस संघर्ष में सभी को एक साथ आने की जरूरत है। 

इसे भी पढ़ें: जब्त किये गए जहाज पर सवार 17 भारतीयों को मुक्त कराने के लिए ईरान के संपर्क में है भारत

खरगे ने कहा, ‘‘यह सिर्फ कांग्रेस का संघर्ष नहीं है। हम लोकतंत्र और संविधान को बचाना चाहते हैं। अगर लोकतंत्र और संविधान बचेगा, तभी हम खुद को अभिव्यक्त करने की आजादी पा सकेंगे।’’ कांग्रेस अध्यक्ष ने यह भी कहा कि उनकी पार्टी 139 साल से ऐसी ताकतों से लड़ रही है। उन्होंने दावा किया कि पार्टी को खत्म करने की कई कोशिश की गईं लेकिन वे सफल नहीं होंगी। खरगे ने कहा कि राहुल गांधी तथा सोनिया गांधी, जिनका स्वास्थ्य खराब चल रहा है, संविधान को बचाने की लड़ाई लड़ रहे हैं।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़