अमेरिका के 35 सांसदों ने भारत-पाक के बीच कश्मीर पर वार्ता करने का आग्रह किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 26, 2019

वाशिंगटन। अमेरिका के 35 सांसदों के एक द्विदलीय समूह ने ट्रंप प्रशासन से कश्मीर पर द्विपक्षीय वार्ता के लिए भारत और पाकिस्तान को प्रोत्साहित करने का आग्रह किया है जिससे उनके बीच तनाव कम किया जा सके। 

भारत सरकार द्वारा कश्मीर में पाबंदियां हटाना शुरू किये जाने की हालिया खबरों से उत्साहित अमेरिकी सांसदों ने संयुक्त राष्ट्र में अमेरिकी दूत केली क्राफ्ट को लिखे खत में कश्मीर क्षेत्र में हाल के दिनों में हुई गतिविधियों और भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव पर चिंता जताई।

इसे भी पढ़ें: विदेश मंत्री एस जयशंकर बोले- पाकिस्तान से नहीं लेकिन ''Terroristan'' से बात करने में है समस्या

इस पत्र पर 23 सितंबर की तारीख है। पत्र में कहा गया, ‘‘इस क्षेत्र में शांति और स्थिरता बरकरार रखना वैश्विक सुरक्षा का विषय है।’’इस पत्र पर सांसद जिम बैंक्स, ग्रेग पेंस, सुसेन वाइल्ड, डेविड ट्रोन, एरिक स्वॉलवेल, ग्वेन मूर, जूडी चू, माइक लेविन और रॉन राइट के अलावा अन्य सांसदों के भी हस्ताक्षर हैं।

प्रमुख खबरें

Gurdwara Bangla Sahib में जूते पहनकर घुसने का झूठा Video फैलाने वालों पर Delhi Police दर्ज करेगी केस

JPNIC पर बढ़ाई गई सुरक्षा, Jayaprakash Narayan जयंती पर पहुंच सकते हैं Akhilesh Yadav

भारत को आत्मनिर्भर बनाने और विश्व में शांति फैलाने के लिए समर्पण से काम करें स्वयंसेवक: मोहन भागवत

यूक्रेन नया राष्ट्रपति चुने, युद्ध रोकने में नाकाम रहे Zelenskyy: Donald Trump