भारत में कोविड-19 के 35,342 नए मामले, 483 और लोगों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 23, 2021

नयी दिल्ली। भारत में एक दिन में कोविड-19 के 35,342 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,12,93,062 हो गई। वहीं, 483 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 4,19,470 हो गई। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शुक्रवार सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम होकर 4,05,513 हो गई है, जो कुल मामलों का 1.3 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मामलों में कुल 3,881 कमी आई है। मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 97.36 प्रतिशत है।

इसे भी पढ़ें: ओडिशा में दी जा चुकी है कोविड-19 रोधी टीकों की 1.5 करोड़ खुराक

आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में जिन 487 लोगों की मौत संक्रमण से हुई, उनमें से केरल के 122 और महाराष्ट्र के 120 लोग थे। मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में संक्रमण से अभी तक कुल 4,19,470 लोगों की मौत हुई है, जिनमें से महाराष्ट्र के1,31,038, कर्नाटक के 36,293, तमिलनाडु के 33,838, दिल्ली के 25,040, उत्तर प्रदेश के 22,743 और पश्चिम बंगाल के 18,040 लोग थे। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अभी तक जिन लोगों की मौत हुई है, उनमें से 70 प्रतिशत से ज्यादा मरीजों को अन्य बीमारियां भी थीं। मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर बताया कि उसके आंकड़ों का भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के आंकड़ों के साथ मिलान किया जा रहा है।

प्रमुख खबरें

Zetwerk ने IPO के लिए 143-151 रुपये का Price Band तय किया

CMRL मामले में Pinarayi Vijayan और परिवार पर VACB ने दर्ज की दो प्राथमिकी

Delhi-NCR में Navratri पर Garba Night के लिए ये जगहें हैं सबसे खास

Goddess Parvati: बालू के शिवलिंग की पूजा और सखी द्वारा हरण के बाद ऐसे पड़ा इस कठिन व्रत का नाम हरतालिका तीज