उत्तराखंड में कोरोना के 359 नए मामले, कुल संक्रमितों की संख्या 8623 हुई

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 07, 2020

देहरादून। उत्तराखंड में बृहस्पतिवार को चार और कोविड-19 मरीजों की मौत हो गयी जबकि 359 नए मामलों की पुष्टि होने से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 8623 हो गयी। प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार, कोविड-19 के तीन मरीजों की मृत्यु एम्स ऋषिकेश में हुई जबकि एक अन्य ने दून मेडिकल कॉलेज में दम तोडा। 

इसे भी पढ़ें: उत्तराखंड में कोरोना के 298 नए मामले, कुल संक्रमितों की संख्या 8552 हुई

प्रदेश में महामारी के चलते अब तक 102 मरीजों की मौत हो चुकी है। कोरोना वायरस संक्रमण के सर्वाधिक 109 नए मामले हरिद्वार जिले में मिले हैं, जबकि देहरादून जिले में 68, उधमसिंह नगर में 56, उत्तरकाशी में 34, पौडी में 33, टिहरी में 30, बागेश्वर में 21 मरीज सामने आए हैं।

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में Congress ने बनाए जिला प्रभारी, BJP 26 नवंबर से शुरू करेगी मिशन-2027

Puri Jagannath Temple में NRI श्रद्धालुओं से ठगी, दर्शन के नाम पर पैसे ऐंठने वाले 5 गिरफ्तार

कम बारिश से इंदौर में गहराया जलसंकट, नगर निगम ने मांगे 110 करोड़ रुपये

Bisleri ने पेयजल को बताया सुरक्षित, FSSAI की जांच में सहयोग का दिया भरोसा