पलमीरा पर इजराइल के हमले में 36 लोग मारे गए: सीरियाई मीडिया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 21, 2024

सीरिया के ऐतिहासिक शहर पलमीरा पर बुधवार को हुए हमले में 36 लोग मारे गए और 50 से अधिक लोग घायल हो गए। सरकारी मीडिया ने यह जानकारी दी। दमिश्क ने इस हमले के लिए इजराइल को जिम्मेदार ठहराया है, जबकि इजराइली सेना ने इस बारे में कोई टिप्पणी नहीं की है।

समाचार एजेंसी ‘सना’ ने कहा कि हमलों से इमारतों और आस-पास के क्षेत्र को भारी नुकसान पहुंचा है। पलमीरा अपने आसपास के ऐतिहासिक रोमन मंदिर परिसर के लिए जाना जाता है। इजराइल अकसर सीरिया में ईरान से संबद्ध समूहों से जुड़े सैन्य स्थलों और प्रतिष्ठानों को निशाना बनाता है, लेकिन इसकी जिम्मेदारी शायद ही कभी लेता है।

प्रमुख खबरें

Nepal General Election 2026 | नेपाल में बालेन क्रांति! पुराने दिग्गजों का सूपड़ा साफ, Gen Z की पसंद RSP ऐतिहासिक जीत की ओर

परिवारवाद के घोर विरोधी Nitish Kumar का बड़ा फैसला! बेटे Nishant Kumar के हाथ में सौंपी JDU की कमान, बनेंगे बिहार के अगले उपमुख्यमंत्री

Merops Anti-Drone System | Iran के सुसाइड ड्रोनों की अब खैर नहीं! अमेरिका ने तैनात किया किलर ड्रोन सिस्टम, मिनटों में करेगा शिकार

West Asia Conflict Impact | पश्चिम एशिया में तनाव के बीच रसोई गैस और कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में भारी उछाल, जानें कितनी बढ़ी कीमत