दिल्ली के एलएनजेपी और जीटीबी अस्पताल में ब्लैक फंगस 36 नए मामले सामने आए

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 24, 2021

नयी दिल्ली। दिल्ली सरकार द्वारा संचालित एलएनजेपी और जीटीबी अस्पताल में एक दिन में ब्लैक फंगस के 36 और मामले सामने आए हैं। वरिष्ठ अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। शाहदरा स्थित गुरु तेग बहादुर (जीटीबी) अस्पताल में 21 जबकि लोक नायक जय प्रकाश (एलएनजेपी) अस्पताल में 15 नए मामले सामने आए हैं। ताहिरपुर में स्थित दिल्ली सरकार द्वार संचालित राजीव गांधी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल (आरजीएसएसएच) में ब्लैक फंगस या म्यूकोरमाइकोसिस के इलाज के लिये एक समर्पित केन्द्र बनाया गया है।

इसे भी पढ़ें: कोरोना लॉकडाउन के दौरान मोटरसाइकिल चोरी करने वाला चोर पकड़ाया, बीस मोटर साइकिल बरामद

आरजीएसएसएच के चिकित्सा महानिदेशक बीएल शेरवाल ने कहा कि अस्पताल में ब्लैक फंगस का अभी तक कोई मामला सामने नहीं आया है। जीटीबी अस्पताल में म्यूकोरमाइकोसिस के लिये समर्पित केन्द्र का प्रबंधन भी देख रहे शेरवाल ने कहा कि अस्पताल में रविवार शाम तक ब्लैक फंगस के कुल 41 मामले सामने आ चुके हैं इस बीच, सर गंगाराम अस्पताल के चेयरमेन डी एस राणा ने कहा कि अस्पताल में ऐेसे 65 रोगी हैं।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने महरौली चोरी केस सुलझाया, iPhone 15 खरीदने से पकड़े गए दो आरोपी

अभिषेक शर्मा की आक्रामक पारी से भारत ने Afghanistan को हराकर जीती T20I श्रृंखला

Tata Sons में SP Group की हिस्सेदारी बेचकर 25000 करोड़ जुटाने का Noel Tata ने दिया प्रस्ताव

PM Narendra Modi के 76वें जन्मदिन पर Rajasthan में सेवा अभियान, CM Bhajan Lal Sharma ने गिनाए विकास कार्य