त्रिपुरा में कोरोना के 36 नये मामले, 84 लोग संक्रमण मुक्त हुए

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 27, 2020

अगरतला। त्रिपुरा में मंगलवार को एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के जितने नए मामले सामने आए हैं, उनसे कहीं ज्यादा महामारी से स्वस्थ हुए। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने कहा कि संक्रमण के 36 नए मामले सामने आए हैं जबकि 84 लोग इससे उबरे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में अब तक कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए लोगों की कुल संख्या 30,293 है। इनमें से 341 लोगों की मौत हो चुकी है। अधिकारी ने कहा कि त्रिपुरा में फिलहाल 1,799 संक्रमितों का इलाज चल रहा है। वहीं 28,130 लोग अब तक संक्रमण से उबर चुके हैं।

प्रमुख खबरें

West Asia में तनाव से गहराया LPG संकट, Indian Railways की कैटरिंग सेवा पर मंडराया बड़ा खतरा!

Sayajirao Gaekwad Birth Anniversary: Bank of Baroda के संस्थापक, BHU के दानवीर, कौन थे महाराजा Sayajirao Gaekwad III

Sambhaji Death Anniversary: जब Mughal शासक औरंगजेब झुका न सका Sambhaji Maharaj का सिर, दीं थीं बर्बर यातनाएं

Kerala अब कहलाएगा Keralam, PM Modi बोले- NDA सरकार ने सालों पुरानी मांग पूरी की