चीन में कोरोना वायरस के 36 नए मामले, 29 में नहीं दिखे कोई भी लक्षण

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 26, 2020

बीजिंग। चीन में कोरोना वायरस के 36 नए मामले सामने आए हैं, इनमें 29 मामले ऐसे हैं जिनमें संक्रमितोंमें कोविड-19 के कोई लक्षण नहीं थे। स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि अधिकतर मामले वुहान में सामने आए हैं, जहां अभी तक 65 लाख लोगों की जांच की जा चुकी है।

इसे भी पढ़ें: कोरोना का टीका: अमेरिका की एक कंपनी ने दवा का मनुष्यों में परीक्षण शुरू करने की घोषणा की

देश के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग (एनएचसी) ने बताया कि नए मामलों में से सात लोग बाहर से आए हैं। पांच भीतरी मंगोलिया स्वायत्त क्षेत्र से और शंघाई तथा फूजियन से एक-एक व्यक्ति है। उसने बताया कि कोविड-19 से सोमवार को किसी की जान नहीं गई। वहीं विदेश से आए 28 लोग सहित बिना संक्रमण केलक्षण वाले 403 लोग देशभर में चिकित्सीय निगरानी में हैं। एनएचसी ने बताया कि सोमवार तक देश में कोविड-19 के 82,992 मामले थे और 4,634 लोगों की मौत हो चुही है।

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में Congress ने बनाए जिला प्रभारी, BJP 26 नवंबर से शुरू करेगी मिशन-2027

Puri Jagannath Temple में NRI श्रद्धालुओं से ठगी, दर्शन के नाम पर पैसे ऐंठने वाले 5 गिरफ्तार

कम बारिश से इंदौर में गहराया जलसंकट, नगर निगम ने मांगे 110 करोड़ रुपये

Bisleri ने पेयजल को बताया सुरक्षित, FSSAI की जांच में सहयोग का दिया भरोसा