आंध्र प्रदेश में कोरोना के 3,765 नए मामले, संक्रमितों का आंकड़ा आठ लाख के पार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 23, 2020

अमरावती (आंध्र प्रदेश)। आंध्र प्रदेश में शुक्रवार को कोरोना वायरस से संक्रमण के 3,765 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमितों की कुल तादाद बढ़कर 8,00,684 हो गई। नवीनतम स्वास्थ्य बुलेटिन के मुताबिक, शुक्रवार सुबह नौ बजे तक पिछले 24 घंटे में 4,281 मरीज संक्रमण मुक्त भी हुए हैं। इसके साथ ही राज्य में कोविड-19 को मात देने वालों की संख्या बढ़कर 7,62,419 हो गई है। बुलेटिन के मुताबिक, गत 24 घंटे में 20 और मरीजों की मौत हुई है। इससे राज्य में संक्रमण से मौत का आंकड़ा 6,544 हो गया। बुलेटिन के मुताबिक, राज्य में फिलहाल 31,721 मरीजों का इलाज चल रहा है। आंध्र प्रदेश कोरोना वायरस के आठ लाख मामलों वाला दूसरा राज्यबन गया है। 16 लाख मामलों के साथ महाराष्ट्र पहले नंबर पर है।

प्रमुख खबरें

दिल्ली में कॉजपा का प्रदर्शन विफल, BJP ने राहुल गांधी की तुलना मीर जाफर से की

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक जारी रहेगा विरोध, Kojpa का Jantar Mantar पर प्रदर्शन का ऐलान

Mumbai में Tushar Gandhi और Imran Khan समेत 600 प्रदर्शनकारी हिरासत में लिए गए

Haryana Cabinet का बड़ा फैसला: पूर्व Agniveer को Group C भर्ती परीक्षाओं से मिली पूरी छूट