By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Oct 10, 2026
कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) ने शनिवार को मतदाता सूची में कथित अनियमितताओं के खिलाफ तब तक प्रदर्शन जारी रखने का संकल्प जताया, जब तक मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं दे देते। कॉजपा ने रविवार सुबह 10 बजे जंतर-मंतर पर फिर से प्रदर्शन करने की घोषणा की। इस बीच, दिल्ली यातायात पुलिस ने नयी दिल्ली और मध्य दिल्ली में संभावित पाबंदियों को लेकर चेतावनी जारी की।
हम कल सुबह 10 बजे फिर जंतर-मंतर जाएंगे।’’ उन्होंने लोगों से बड़ी संख्या में प्रदर्शन में शामिल होने और पुलिस द्वारा रोके जाने पर भी विरोध जारी रखने की अपील की। शिंदे ने कहा, ‘‘बड़ी संख्या में जंतर-मंतर पहुंचें और दिल्ली पुलिस जहां भी आपको रोके, वहीं प्रदर्शन करें।’’ कॉजपा ने कहा कि कथित तौर पर 13 करोड़ मतदाताओं के नाम को मतदाता सूची से हटाए जाने और उनमें हेरफेर किए जाने के मामले में जवाबदेही तय होने तक देशभर में सविनय अवज्ञा आंदोलन और सड़क पर प्रदर्शन जारी रहेंगे।