Greece में ट्रेन हादसे में 38 लोगों की मौत, परिवहन मंत्री ने दिया इस्तीफा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 02, 2023

टेम्पे। उत्तरी यूनान में मंगलवार देर रात एक यात्री ट्रेन और एक मालगाड़ी की टक्कर में कम से कम 38 लोगों की मौत हो गई तथा अनेक लोग घायल हो गए। हादसे के बाद देश के परिवहन मंत्री कोस्तास कारामानलिस ने इस्तीफा दे दिया। कारामानलिस ने कहा कि उन्हें लगता है कि ऐसे हादसे के चलते उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए। अधिकारियों ने बताया कि यात्री ट्रेन राजधानी एथेंस से थेसालोनिकी की तरफ जा रही थी और इसमें सैकड़ों यात्री सवार थे, जिनमें कई छात्र भी शामिल थे, जो छुट्टियों के बाद विश्वविद्यालय लौट रहे थे। अधिकारियों के मुताबिक, एथेंस से लगभग 380 किलोमीटर उत्तर में स्थित टेम्पे के पास हुई घटना की वजह का अभी पता नहीं चला है लेकिन नजदीकी शहर लारिसा के स्टेशन मास्टर को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया।

इसे भी पढ़ें: China ‘अस्तित्व’ के लिए खतरा बना हुआ है : US सांसद

पोप फ्रांसिस ने यूनान बिशप कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष को भेजे एक संदेश में मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। बचावकर्ताओं ने मलबे से शव निकालने के लिए क्रेन और भारी मशीनरी तैनात की। कई शवों की हालत इतनी खराब है कि उनकी पहचान करने के लिए डीएनए जांच की आवश्यकता होगी। ‘ग्रीक रेलरोड वर्कर्स यूनियन’ के अध्यक्ष यानिस नित्सस ने बताया कि हादसे में मारे गए लोगों में दोनों ट्रेन के चालकों सहित कुल आठ रेलकर्मी भी शामिल हैं। यूनान की दमकल सेवाओं ने बताया कि बुधवार देर रात तक 57 लोग अस्पताल में भर्ती थे जिनमें से छह गहन चिकित्सा कक्ष में भर्ती हैं। 15 से अधिक घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी।

प्रमुख खबरें

8 October को रखा जाएगा अश्विन प्रदोष व्रत, जानिए त्रयोदशी तिथि और Pradosh Puja का समय

BJP के सेवा ज्योति कार्यक्रम के चलते Delhi में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी

PM Narendra Modi 25 Years In Governance | शासन के 25 साल पूरे होने पर पीएम मोदी ने दिया हम यह करेंगे का नया नारा, 2047 तक विकसित भारत के बताए 3 बड़े लक्ष्य!

UN में OIC पर बरसा भारत, Biplab Deb बोले पीड़ित और दोषी में फर्क समझे संगठन