ममता बनर्जी को बड़ा झटका देने की तैयारी में भाजपा ! मिथुन चक्रवर्ती का दावा- TMC के 38 विधायक BJP के संपर्क में

By अनुराग गुप्ता | Jul 27, 2022

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी जांच एजेंसियों की कार्रवाई को लेकर जहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर हमलावर है, वहीं प्रदेश की विपक्षी पार्टी ने ममता बनर्जी को बड़ा झटका देने की तैयारी कर ली है। भाजपा नेता ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली पार्टी के 38 विधायक हमारे संपर्क में हैं। आपको बता दें कि समय-समय पर तृणमूल कांग्रेस की तरफ से यह दावा किया जाता रहा है कि भाजपा के कई नेता और विधायक उनके संपर्क में हैं लेकिन इस बार ठीक वैसा ही दावा किया है।

मिथुन चक्रवर्ती ने कहा कि साल 2021 के विधानसभा चुनाव में सत्तारूढ़ पार्टी ने जबरदस्ती चुनाव जीता है। ऐसे में हिंदी में एक कहावत है कि जबरदस्ती छीनी हुई चीजों को संभालना मुश्किल होता है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अगर विधानसभा चुनाव फिर से हुए तो भाजपा की जीत सुनिश्चित है। 

इसे भी पढ़ें: भाजपा का यूटर्न ! कोलकाता में 28 जुलाई को पार्टी अब नहीं करेगी काली पूजा

दरअसल, ममता बनर्जी ने दावा किया था कि साल 2024 में भाजपा सत्ता में नहीं आएगी। इस सवाल का जवाब देते हुए मिथुन चक्रवर्ती ने कहा कि क्या आप ब्रेकिंग न्यूज सुनना चाहते हैं? इस समय तृणमूल कांग्रेस के 38 विधायक हमारे संपर्क में हैं, जिनमें से 21 सीधे (मेरे संपर्क) हैं।  

प्रमुख खबरें

Satwik-Chirag की जोड़ी Malaysia को हराकर China Masters के फाइनल में पहुंची

Teachers Day पर Delhi Government ने 118 शिक्षकों को दिया राजकीय पुरस्कार

Jhiram Ghati Maoist Attack में 11 साल बाद न्याय, NIA Court ने 10 आरोपियों को ठहराया दोषी

सुभाष चंद्रा पर CBI का शिकंजा: ₹59,000 करोड़ की Net Worth निकली फर्जी? LICHFL को लगा करोड़ों का चूना