प्यार में इस कदर पागल हुई 38 वर्षीय महिला, तीन बच्चों और पति को छोड़कर आशिक संग हुई फरार

By एकता | Mar 20, 2022

बिहार के एक जिले से प्रेम-प्रसंग का एक ऐसा मामला सामने आया जिसे सुनकर लोगों के होश उड़ गए हैं। यह मामला कन्हौली थाना क्षेत्र के खाप खोपराहा पंचायत का है। यहाँ की मुखिया के सिर प्यार इस कदर परवान चढ़ा कि मुखिया अपने तीन बच्चों और पति को छोड़कर घर से भाग गयी। खोजबीन करने के बाद जब घरवालों को मामले की सच्चाई का पता चला तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। आईये आपको बताते हैं पूरा मामला क्या है।

इसे भी पढ़ें: गोवा में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, एक्ट्रेस समेत तीन महिलाओं को किया गया अरेस्ट

मुखिया के पति ने बताया कि 9 मार्च को सुबह रेखा टहलने गयी थी जहाँ से वह गायब हो गयी। जब रेखा बहुत देर तक घर नहीं आयी तो उसने अपनी पति की तलाश करनी शुरू की। काफी देर तलाश करने के बावजूद रेखा नहीं मिली और उसका मोबाइल भी स्विच ऑफ आ रहा था। थक हारकर उसने 15 मार्च को थाने जाकर अपनी पत्नी के अपहरण होने का मामला दर्ज कराया। मुखिया के पति ने थाने में दिए अपने आवेदन में खाप पंचायत के स्वर्गीय युगेश्वर कापर के पुत्र राम प्रगाश कापर और उसके द्वय पुत्र संजय कापर और विजय कापर पर आरोप लगाए हैं। अपने आवेदन में मुख्य के पति ने बताया है कि इन तीनों ने उसके घर की छवि को ख़राब करने के लिए उसकी पत्नी को बहला फुसलाकर भगा ले गए हैं। इस मामले की चर्चा अब शहर तक पहुंच गयी है। लोग जमकर महिला पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर रहे हैं। कई लोग कह रहे हैं कि यह उम्र उसके बच्चों की शादी की है और इस उम्र में वह अपनी शादी के सपने देख रही है। 

प्रमुख खबरें

World Cup Final में हार और पिता का साया छिनने पर टूटे Lionel Messi, कहा- उनके मैसेज का इंतजार आज भी रहता है

Global Market में जबरदस्त उछाल, Gold Price 1.59 लाख के पार, Investors की बढ़ी दिलचस्पी

केंद्र सरकार का बड़ा फैसला: अब Cab Booking से पहले नहीं मांग सकेंगे Tip, Ministry ने कंपनियों को दिए सख्त निर्देश

Bihar में फिर दौड़ेगी Sugar Mill की चाशनी, सुधा की तर्ज पर Vegfed Booth भी खुलेंगे