भारत में कोविड-19 के एक दिन में 38,628 नए मामले, 617 मरीजों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 07, 2021

नयी दिल्ली। भारत में एक दिन में कोविड-19 के 38,628 नए मामले सामने आने से संक्रमण के मामलों की कुल संख्या 3,18,95,385 पर पहुंच गयी जबकि 617 और मरीजों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या 4,27,371 हो गयी। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के शनिवार सुबह आठ बजे तक के अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम होकर 4,12,153 हो गयी जो संक्रमण के कुल मामलों का 1.29 प्रतिशत है। कोविड-19 से स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर 97.37 प्रतिशत है।

इसे भी पढ़ें: गोल्फर अदिति अशोक ऐतिहासिक पदक की दौड़ में, शुरू हुआ गोल्फ का फाइनल राउंड

देशव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक कोरोना वायरस रोधी टीकों की 50.10 करोड़ खुराक लगायी जा चुकी हैं। देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितंबर को 40 लाख से अधिक हो गई थी। वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार हो गए। देश में 19 दिसंबर को ये मामले एक करोड़ के पार, चार मई को दो करोड़ के पार और 23 जून को तीन करोड़ के पार चले गए थे।

प्रमुख खबरें

Asian Senior Wushu Championship: भारत करेगा 2028 में मेजबानी, 42 देशों के 500 खिलाड़ी होंगे शामिल

Tata Sons Chairman N Chandrasekaran ने युवाओं को दी बड़े लक्ष्य साधने और लगातार सीखने की सलाह

DUSU Election 2024: चारों पदों पर NSUI की हार के बाद टिकट बंटवारे पर उठे सवाल

Himanta Biswa Sarma ने Rahul Gandhi पर साधा निशाना, नंदीग्राम उम्मीदवार की गिरफ्तारी को बताया पुलिस का कर्तव्य