जम्मू कश्मीर में PSA के तहत 389 लोग हिरासत में, जानें कितने लोग हुए थे गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 05, 2020

नयी दिल्ली। सरकार ने बुधवार को बताया कि जम्मू कश्मीर में जन सुरक्षा कानून (पीएसए) के तहत कुल 389 लोगों को फिलहाल हिरासत में रखा गया है। गृह राज्य मंत्री जी किशन रेड्डी ने राज्यसभा को एक प्रश्न के लिखित उत्तर में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अगस्त 2019 में अनुच्छेद 370 के ज्यादातर प्रावधान हटाए जाने के बाद से जम्मू कश्मीर जन सुरक्षा कानून के तहत 444 लोगों को हिरासत में लेने के आदेश जारी किए गए थे।

रेड्डी ने बताया कि वर्तमान में पीएसए के तहत 389 लोग हिरासत में हैं। उन्होंने कहा कि मामला दर मामला के आधार पर समीक्षा करने के बाद हिरासत की अवधि बढ़ाई या खत्म की जाती है। यह समीक्षा जमीनी हालात तथा फील्ड एजेंसियों की रिपोर्ट पर आधारित होती है।

इसे भी देखें: संसद में फिर उठा NPR और NRC का मुद्दा, जर्मनी जैसे हालातों का भी लगा आरोप

प्रमुख खबरें

Iran के साथ जारी सैन्य टकराव को JD Vance ने ‘युद्ध’ मानने से किया इनकार

FBI ने Manjit Singh Bedi को मोस्ट वांटेड लिस्ट में डाला, $150,000 इनाम घोषित

आसमान में भारत की आंख तैनात! GSLV-F17 मिशन हुआ सफल, ISRO चीफ बोले- इस साल 6 और धाकड़ मिशन होंगे लॉन्च!

ISRO ने GSLV से देश का पहला भू-इमेजिंग सैटेलाइट EOS-05 किया लॉन्च