15 राज्यों की 117 सीटों पर महाचुनौती... 6 बजे तक 61.62% वोटिंग

By अभिनय आकाश | Apr 23, 2019

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में आज देश की जनता 13 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों की 117 सीटों पर  अपने मताधिकार का प्रयोग कर रही है। देश की 117 सीटों पर शाम 6 बजे तक 61.62 प्रतिशत लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है।

वहीं 12 बजे तक 23.84 प्रतिशत मतदान हुआ था तो सुबह के दस बजे तक तक 10.29 प्रतिशत मतदान हुआ। उत्तर प्रदेश की 10 सीटों (मुरादाबाद, रामपुर, संभल, फ़िरोज़ाबाद, मैनपुरी, एटा, बदायूं, आंवला, बरेली और पीलीभीत) पर सुबह 10 बजे तक 10.36 प्रतिशत मतदान हुआ। वहीं बिहार की अररिया, झंझारपुर, सुपौल, खगड़िया और मधेपुरा की सीटों पर सुबह 10 बजे तक मतदान का प्रतिशत 12.64 रहा। पश्चिम बंगाल में माल्दा उत्तर, बालुरघाट, जंगीपुर, माल्दा दक्षिण, मुर्शिदाबाद में मतदान का प्रतिशत 16.85 रहा। महाराष्ट्र में जलगाँव, रावेर, जालना, औरंगाबाद, रायगड, पुणे, बारामती, अहमदनगर, माढा, सांगली, सातारा, रत्नागिरी-सिंधुदुर्ग, कोल्हापुर और हातकणंगले सीट पर सुबह 10 बजे तक 6.97 रहा।

इसे भी पढ़ें: पीएम मोदी ने मां के पैर छूकर आशीर्वाद लिया, फिर अहमदाबाद में डाला वोट

कर्नाटक में बीजापुर, गुलबर्गा, रायचूर, बीदर, कोप्पल, चिक्कोडी, बेलगांव, बगलकोट, धारवाड़ा, उत्तर कन्नड़, बेल्लारी, हावेरी, शिमोगा और दावणगेरे में 10 बजे तक 7.42 और गुजरात की सभी 26 सीटों पर मतदान का प्रतिशत 9.99 रहा। जम्मू-कश्मीर में लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में अनंतनाग सीट पर 1.59 प्रतिशत मतदान हुआ। ओडिशा में संबलपुर, क्योंझर, ढेंकनाल, कटक, पुरी, और भुवनेश्वर में सुबह 10 बजे तक 7.15 प्रतिशत लोगों ने अपने मतों का प्रयोग किया है। असम में कोकराझार, धुबड़ी, गुवाहाटी और बारपेटा सीट पर 12.36 प्रतिशत मतदान हुआ है।

इसे भी पढ़ें: तीसरे चरण का मतदान जारी, 15 राज्यों की जनता कर रही अपने मताधिकार का इस्तेमाल

छत्तीसगढ़ में कोरबा, बिलासपुर, दुर्ग, रायपुर, सरगुजा, रायगढ़, जांजगीर-चंपा सीट पर 12.58 लोगों ने अपने मतों का प्रोयग किया है। केरल की सभी बीस सीटों पर सुबह 10 बजे तक 10.63 प्रतिशत मतदान हुआ है। वहीं गोवा की दोनों सीटों उत्तरी गोवा और दक्षिणी गोवा में 11.70 प्रतिशत लोगों ने अपने मतों का प्रयोग किया। केंद्र शासित प्रदेश दादर नागर हवेली में 11.40 और दमन दीव में 9.93 रहा मतदान का प्रतिशत। त्रिपुरा की त्रिपुरा ईस्ट पर 5.83 लोगों ने वोट डाले।

इसे भी पढ़ें: लोकसभा चुनावों के तीसरे चरण के लिए चुनाव प्रचार थमा, मंगलवार को मतदान

चुनाव से जुड़ी कुछ रोचक जानकारी

15 राज्यों की 117 सीटों पर 1612 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं और अपनी किस्मत आज़मा रहे हैं।

इनमें 314 उम्मीदवार राष्ट्रीय दलों से, 76 क्षेत्रीय दलों से, 492 गैर मान्यता प्राप्त दलों से और 712 निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं।

इस चुनाव में यूपी की तीन सीटों पर मुलायम परिवार की साख दांव पर है। मुलायम सिंह खुद मैनपुरी से मैदान में हैं तो धर्मेंद्र यादव बदायूं और अक्षय यादव फिरोजाबाद से किस्मत आजमा रहे हैं। अक्षय को फिरोजाबाद में चाचा शिवपाल यादव चुनौती दे रहे हैं। 

रामपुर से आजम खां व जयाप्रदा की किस्मत का भी फैसला होगा। 

पीलीभीत से वरुण गांधी, बरेली से संतोष गंगवार,

मधेपुरा से शरद यादव और पप्पू यादव पर मतदाता फैसला सुनाएंगे।

वायनाड में राहुल गांधी की किस्मत पर होगा फैसला।