ओडिशा में सुरक्षाबलों के साथ हुई मुठभेड़ में दो महिला माओवादियों सहित 4 मारे गए

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 06, 2020

भुवनेश्वर। ओडिशा में कंधमाल जिले के एक घने जंगल में रविवार को सुरक्षाबलों के साथ हुई मुठभेड़ में दो महिला माओवादियों सहित कम से कम चार माओवादी मारे गए। कंधमाल के पुलिस अधीक्षक प्रतीक सिंह ने बताया कि मुठभेड़ में कुछ पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। पुलिस महानिदेशक अभय ने बताया कि खुफिया सूचना के आधार पर विशेष अभियान समूह (एसओजी) के कर्मियों और जिला स्वयंसेवी बल (डीवीएफ) के अधिकारियों के दल ने तड़के कंधमाल जिले के तुमुदिबंध इलाके में एक जंगल में छापेमारी शुरू की थी। सुरक्षाबल जैसे ही माओवादियों के ठिकाने के पास पहुंचे, माओवादियों ने गोलियां चलानी शुरू कर दी जिसके चलते मुठभेड़ शुरू हो गई जिसमें चार माओवादी मारे गए। 

इसे भी पढ़ें: ओडिशा में एक दिन में कोरोना के सर्वाधिक 561 नये मामले

सिंह ने बताया कि पुलिस की जवाबी कार्रवाई के बाद संक्षिप्त मुठभेड़ हुई, जिसके बाद माओवादी घने जंगलों में भाग गए। गोलीबारी रूकने के बाद सुरक्षा बलों को मौके से दो महिला माओवादियों सहित कुल चार माओवादियों के शव मिले हैं। उनकी पहचान के प्रयास किये जा रहे हैं। मुख्य सचिव ए. के. त्रिपाठी ने सुरक्षाबलों को बधाई दी और कहा कि इस अभियान ने उग्रवाद से लड़ने के ओडिशा के संकल्प को और मजबूत किया है। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘कंधमाल में सफल अभियान पर ओडिशा पुलिस के अधिकारियों और जवानों को बधाई। उनके साहस की सराहना करते हैं। चार माओवादियों के मारे जाने की पुष्टि हुई है। इससे, राज्य को उग्रवाद से मुक्त करने तथा राज्य के संपूर्ण विकास को गति देने के हमारे संकल्प को मजबूती मिली है।

प्रमुख खबरें

T20I में 50 छक्के जड़कर Ishan Kishan बने तीसरे खिलाड़ी, Suryakumar Yadav की सूची में एंट्री

Delhi में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, Metro स्टेशन बंद होने पर Supreme Court ने जताई चिंता

Sanju Samson के 82 रन से भारत ने West Indies के खिलाफ बनाया 249 रन का रिकॉर्ड स्कोर

Shanghai Masters से Novak Djokovic बाहर, Ben Shelton और Hubert Hurkacz जीते