रिंग में उतरे बिना मुक्केबाजी विश्व कप में भारत के चार पदक पक्के!

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 17, 2020

नयी दिल्ली।भारतीय मुक्केबाजों ने रिंग में उतरे बिना चार पदक पक्के किए जब गुरुवार को जर्मनी के कोलोन में मुक्केबाजी विश्व कप के ड्रॉ में देश के चार मुक्केबाजों को सीधे सेमीफाइनल में जगह मिली। भारतीय दल में हालांकि एक सहयोगी स्टाफ कोविड-19 पॉजिटिव भी पाया गया। एशियाई खेलों के चैंपियन और विश्व चैंपियनशिप के रजत पदक विजेता अमित पंघाल (52 किग्रा) पुरुष वर्ग में सेमीफाइनल से अपना अभियान शुरू करेंगे जबकि महिला वर्ग में पूजा रानी (75 किग्रा), मनीषा (57 किग्रा) और सिमरनजीत कौर (60 किग्रा) कम खिलाड़ियों के कारण अपने अपने वर्ग में अंतिम चार से शुरुआत करेंगे।

इसे भी पढ़ें: 2022 बीजिंग खेलों को लेकर इंटरनेशनल ओलंपिक समिति पर लगा ये गंभीर आरोप

इसके साथ ही टीम के यूरोप में एक महीने से अधिक के ट्रेनिंग सह प्रतियोगिता दौरे का अंत होगा। पंघाल को गुरुवार को ही सेमीफाइनल में विश्व चैंपियनशिप के कांस्य पदक विजेता फ्रांस के बिलाल बेनामा से भिड़ना है। बिलाल ने जब कांस्य पदक जीता था तब पंघाल ने रजत पदक हासिल किया था। टूर्नामेंट में चार भारतीय पुरुष और पांच महिला मुक्केबाज हिस्सा ले रही हैं। भारत और मेजबान के अलावा टूर्नामेंट में बेल्जियम, क्रोएशिया, डेनमार्क, फ्रांस, मालदोवा, नीदरलैंड, पोलैंड और युक्रेन के मुक्केबाज हिस्सा ले रहे हैं।

प्रमुख खबरें

Captain Smit Machhar पर कॉकपिट में हमले की जांच करेगी NIA, केंद्र का निर्देश

Thane में झील सौंदर्यीकरण गारंटी पत्र के बदले 7.5 लाख रुपये घूस लेते सरपंच गिरफ्तार

West Bengal में ERSS-112 सेवा शुरू, Suvendu Adhikari ने पुलिस प्रतिक्रिया सुधारने का दिया निर्देश

CJP की लीगल हेड पहुंचीं साकेत कोर्ट, CEC विरोध से रोकने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग