दिल्ली में कश्मीरी प्रवासियों के लिए 4 विशेष मतदान केंद्र स्थापित, वोटरों के बूथ तक आने-जाने के लिए फ्री ट्रांसपोर्टेशन सर्विस

By अभिनय आकाश | May 09, 2024

दिल्ली में रहने वाले कश्मीरी प्रवासियों को जम्मू-कश्मीर की सीटों पर लोकसभा चुनाव के दौरान मतदान के दिन व्यक्तिगत रूप से वोट डालने की सुविधा देने के लिए, भारत के चुनाव आयोग (ईसीआई) ने विभिन्न स्थानों पर समुदाय के लिए विशेष मतदान केंद्र स्थापित किए हैं। ये बूथ कश्मीर रेजिडेंट कमीशन, 5 पीआर रोड नई दिल्ली, कश्मीर किसान घर बीआर-2 शालीमार बाग दिल्ली, अर्वाचिन इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल पॉकेट एफ दिलशाद गार्डन, दिल्ली और जीजीएसएसएस पापरावत नजफगढ़, दिल्ली में स्थापित किए गए हैं।

इसे भी पढ़ें: Madhepura: 'रोम पोप का तो मधेपुरा गोप का', सीएम नीतीश की राजनीतिक प्रासंगिकता बनाए रखेने के लिए यहां JDU का जीतना जरूरी

राष्ट्रीय राजधानी की सात लोकसभा सीट के लिए चुनाव के छठे चरण में 25 मई को मतदान होगा। दिल्ली में 1.51 करोड़ पात्र मतदाता हैं, जिनमें 81.63 लाख पुरुष, 69.37 लाख महिलाएं और 1,215 तृतीय लिंग के लोग शामिल हैं।

प्रमुख खबरें

2 Trillion से 4 Trillion Economy तक का सफर, Hardeep Singh Puri बोले- Sports Ecosystem में आ रही बड़ी क्रांति

Nepal Floods: Mansarovar Yatra पर गए तमिलनाडु के 106 तीर्थयात्री फंसे, बचाव कार्य जारी

पनीर रबर जैसा क्यों हो जाता है? बस ये गलतियां सुधार लें, हर बार बनेगा नरम पनीर

Explained - क्या भारत हमेशा के लिए मुफ़्त UPI का खर्च उठा सकता है?