शोपियां जिले में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में चार आतंकवादी ढेर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 04, 2018

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में चार आतंकवादी मारे गए। सेना के एक अधिकारी ने बताया कि इसके साथ ही रात से जारी अभियान में मारे गए आतंकवादियों की संख्या बढ़ कर पांच हो गई है। अधिकारी ने कहा, ‘‘शोपियां के किल्लूरा में अभियान में चार और आतंकवादी मारे गए हैं। एक आतंकवादी शुक्रवार रात मारा गया था।’’ उन्होंने बताया कि अभियान अब भी जारी है।

 

आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिलने पर शुक्रवार रात सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरू किया था। अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों के सुरक्षा बलों पर गोलियां चलाईं जिसके बाद तलाश अभियान मुठभेड़ में बदल गया।

प्रमुख खबरें

Porn Star से जुड़े मामले में Trump की पूर्व करीबी सलाहकार होप हिक्स बनीं गवाह

कनाडाई पुलिस ने Nijjar की हत्या के तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया: मीडिया की खबर

लगातार कम स्कोर वाली पारियों के दौरान सही लोगों के बीच में रहने की कोशिश कर रहा था: Jaiswal

Dhoni मेरे क्रिकेट करियर में पिता जैसी भूमिका निभा रहे हैं, उनकी सलाह से लाभ मिलता है: Pathirana