ओलंपिक खेलों के उद्घाटन समारोह में 44 से अधिक भारतीय एथलीट नहीं लेंगे हिस्सा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 22, 2021

तोक्यो। कोरोना महामारी के बीच शुक्रवार को ओलंपिक के उद्घाटन समारोह में भारत के करीब 44 खिलाड़ी ही भाग लेंगे। जिन खिलाड़ियों की अगले दिन प्रतिस्पर्धा है, उन्हें पहले ही समारोह से परे रहने के लिये कह दिया गया है।छह अधिकारियों के साथ भारत का 50 सदस्यीय दल ही उद्घाटन समारोह में होगा। भारतीय ओलंपिक संघ के महासचिव राजीव मेहता ने कहा ,‘‘ हम ऐसी स्थिति पैदा करना नहीं चाहते कि हमारे खिलाड़ियों के संक्रमित होने का डर हो। इसी वजह से उद्घाटन समारोह में खिलाड़ियों और अधिकारियों कम करके 50 रखने का ही फैसला किया गया है।’’ कोचों और दल प्रमुख से मुलाकात के बाद यह फैसला लिया गया। भारत के 125 से अधिक खिलाड़ी तोक्यो ओलंपिक में भाग ले रहे हैं और भारतीय दल में 228 सदस्य हैं जिनमें अधिकारी, कोच, सहयोगी स्टाफ और वैकल्पिक खिलाड़ी शामिल हैं।

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में 160 किमी लंबे 51 Ropeway प्रोजेक्ट प्रस्तावित, 9 नवंबर से शुरू होगा काम

पूर्व उपराष्ट्रपति Hamid Ansari के बयान पर CM Yogi Adityanath का पलटवार, सनातन परंपरा के अपमान का लगाया आरोप

K Annamalai ने पेरियार के सुधारों को सराहा, नास्तिकता और ब्राह्मण विरोधी विचारों को नकारा

UDAN Scheme: Purulia में हवाई अड्डा बनाने के लिए Bengal सरकार 28 सितंबर को केंद्र संग करेगी समझौता