कोरोना के दौरान 40 लाख भारतीयों की हुई मौत ! राहुल बोले- मोदी जी ना सच बोलते हैं, ना बोलने देते हैं

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 17, 2022

नयी दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने रविवार को दावा किया कि सरकार की ‘‘लापरवाही’’ के चलते कोरोना वायरस महामारी के दौरान 40 लाख भारतीयों की मौत हुई। साथ ही, उन्होंने सभी मृतकों के परिवारों को चार-चार लाख रुपये मुआवजा देने की एक बार फिर से मांग की। राहुल ने ट्विटर पर न्यूयॉर्क टाइम्स की एक रिपोर्ट का ‘स्क्रीनशॉट’ (तस्वीर) साझा किया, जिसमें दावा किया गया है कि भारत दुनियाभर में कोविड से हुई मौत के आंकड़े सार्वजनिक करने के विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के प्रयासों में बाधा डाल रहा है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने ट्वीट में कहा, मोदी जी ना सच बोलते हैं, ना बोलने देते हैं। वो तो अब भी झूठ बोलते हैं कि ऑक्सीजन की कमी से कोई नहीं मरा! राहुल ने कहा, मैंने पहले भी कहा था-कोविड के दौरान सरकार की लापरवाही के कारण पांच लाख नहीं, बल्कि 40 लाख भारतीयों की मौत हुई है। उन्होंने कहा, फ़र्ज़ निभाईये, मोदी जी-हर पीड़ित परिवार को ₹4 लाख का मुआवज़ा दीजिए। उल्लेखनीय है कि भारत ने देश में कोविड-19 मृत्यु दर का आकलन करने के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन की पद्धति पर शनिवार को सवाल उठाते हुए कहा था कि इस तरह के गणितीय मॉडल का इस्तेमाल इतने विशाल भौगोलिक आकार और जनसंख्या वाले देश में मृत्यु के आंकड़ों का अनुमान लगाने में नहीं किया जा सकता। 

प्रमुख खबरें

Supreme Court: जस्टिस शील नागू पंजाब सरकार की याचिका की सुनवाई से अलग हुए

SP प्रमुख Akhilesh Yadav पर बरसे OP Rajbhar, कहा मुस्लिम वोट बैंक खोने के डर से रहते हैं परेशान

सबका ध्यान CJP प्रोटेस्ट पर था इधर 15 अक्टूबर से लगने वाले MDR चार्ज पर आ गई बड़ी खबर, जाने अब क्या अपडेट आया?

Travel Tips: Vrindavan के Chhatikara में स्थित Char Dham Mandir में करें चार धामों के दर्शन