5 साल की बच्ची के साथ 40 साल के अधेड़ आदमी ने किया रेप, आरोपी गिरफ्तार

By रेनू तिवारी | Sep 07, 2021

जयपुर। राजस्थान से लगातार महिलाओं और बच्चों के साथ हो रहे अपराधों के मामले बढ़ते जा रहे हैं।  राजस्थान के बांसवाड़ा जिले में पांच साल की एक बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने लगभग 40 साल के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आनंदपुरी के थानाधिकारी कपिल पाटीदार ने मंगलवार को बताया कि घटना रविवार को आनंदपुरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुई।

पुलिस के अनुसार, बच्ची अपने घर के बाहर खेल रही थी जब आरोपी उसे मोटरसाइकिल पर बैठाकर अपने घर ले गया। वहां उसने उसके साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया। इस मामले में कल प्राथमिकी दर्ज की गई थी और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

इसे भी पढ़ें: कश्मीरी पंडितों के लिए आज लॉन्च होगी वेबसाइट, जमीन वापस दिलाने में करेगी मदद

 

आपको बता दें कि दो दिन पहले ही  राजस्थान के टोंक जिले में रविवार को एक परिवार के दो गुटों के बीच हुए संघर्ष में दो लोगों की मौत हो गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुभाष मिश्रा ने बताया कि पुरानी टोंक थाना क्षेत्र के देसवाली मोहल्ले में एक ही परिवार के दो गुटों में हुए संघर्ष में दो लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य लोग घायल हो गये। उन्होंने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि पिछले कुछ समय से दोनों गुटों में पैसे के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था और रविवार को दोनो गुटों के सदस्यों में संघर्ष हो गया।

प्रमुख खबरें

बिना कारण बताए Arrest करना गैरकानूनी, Supreme Court ने कहा- यह मौलिक अधिकार का उल्लंघन

BIADA MD नवीन कुमार ने IMC Gaya के निर्माण कार्यों का किया स्थल निरीक्षण

Meerut में Nitin Nabin की युवाओं को सलाह, नशे और शॉर्टकट से दूर रहकर देशहित को सर्वोपरि रखें

Finance Ministry ने बैंक कर्मचारियों से हड़ताल टालने और बातचीत से हल निकालने को कहा