पश्चिम बंगाल के नैहाटी में 40 वर्षीय TMC कार्यकर्ता की हत्या, पार्टी ने बीजेपी पर लगाया आरोप

By अभिनय आकाश | Feb 01, 2025

पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के नैहाटी में शुक्रवार को 40 वर्षीय तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) कार्यकर्ता की हत्या कर दी गई। संतोष यादव को ऑटो-रिक्शा से खींचकर मोटरसाइकिल सवार हमलावरों ने हमला कर दिया। पहले उसके सिर पर ईंटों से वार किया गया। उसके गिरने के बाद गुंडों ने उसे गोली मार दी। यादव को नैहाटी राज्य सामान्य अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हमने मामला दर्ज कर लिया है। जांच चल रही है। नैहाटी पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने कहा कि अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। स्थानीय लोगों ने कहा कि यादव, एक स्थानीय व्यवसायी, इलाके में टीएमसी पार्टी कार्यकर्ता के रूप में जाना जाता था।

इसे भी पढ़ें: कोलकाता लॉ कॉलेज में सरस्वती पूजा पुलिस सिक्योरिटी के बीच होगी, हाई कोर्ट ने दिया आदेश

एक स्थानीय निवासी ने मीडियाकर्मियों को बताया कि यादव काम से ऑटो-रिक्शा में घर लौट रहे थे, तभी बाइक सवार हमलावरों ने उन्हें गोली मारने की कोशिश की, लेकिन गोली नहीं चली। इसके बाद गुंडों ने ऑटो को रोका और उसे बाहर खींच लिया। उस पर ईंटों से हमला किया गया. बाद में उन्होंने करीब से तीन और राउंड गोलियां चलाईं और भाग गए।  बैरकपुर से टीएमसी सांसद पार्थ भौमिक ने आरोप लगाया कि इस गोलीबारी के पीछे बीजेपी का हाथ है। बीजेपी नेता अर्जुन सिंह ने टीएमसी के दावों को खारिज करते हुए कहा कि ये हत्या टीएमसी की अंदरूनी कलह का नतीजा है और भाजपा का इससे कोई लेना-देना नहीं है। अर्जुन सिंह ने कहा कि टीएमसी नेताओं के बीच अंदरूनी कलह कोई नई बात नहीं है, हत्या निश्चित रूप से इसी वजह से हुई है।

प्रमुख खबरें

झांसी में TTE से मारपीट और HHT मशीन तोड़ने पर तीन यात्री अरेस्ट

Yemen में दो हफ्तों से फंसे 19 भारतीय नाविकों को बचाया गया, वतन वापसी शुरू

Emmanuel Macron और Anthony Albanese समेत वैश्विक नेताओं ने दी Diwali की बधाई, शांति की कामना की

Israel के राष्ट्रपति ने Gadi Eisenkot को 67 सांसदों के समर्थन के बाद सौंपी सरकार बनाने की कमान