तीन साल में जम्मू कश्मीर में सुरक्षा बलों व आतंकियों के बीच 400 मुठभेड़ हुई : केंद्र

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 04, 2021

नयी दिल्ली। सरकार ने बुधवार को कहा कि पिछले करीब तीन साल में जम्मू कश्मीर में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच 400 मुठभेड़ हुयी जिनमें 85 सुरक्षाकर्मी शहीद हो गए वहीं 630 आतंकियों को मार गिराया गया। गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने एक सवाल के लिखित जवाब में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा किमई, 2018 से जून, 2021 तक जम्मू कश्मीर में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच 400 मुठभेड़ होने की सूचना है। इन मुठभेड़ों में 85 सुरक्षाकर्मी शहीद हो गए वहीं 630 आतंकवादी मारे गए।

इसे भी पढ़ें: स्वतंत्रता दिवस के बाद उत्तर प्रदेश का तूफानी दौरा करेंगे लोजपा अध्यक्ष चिराग पासवान

उन्होंने कहा कि सुरक्षा बल आतंकवादियों को सहायता देने का प्रयास करने वाले लोगों पर भी कड़ी नजर रखते हैं और उनके खिलाफ कार्रवाई करते हैं। उन्होंने कहा कि जम्‍मू कश्‍मीर सीमा-पार से प्रायोजित और समर्थित आतंकवादी हिंसा से प्रभावित रहा है।

प्रमुख खबरें

UP Assembly Election 2027: BJP को रोकने के लिए AIMIM चीफ Owaisi ने विपक्षी दलों से मांगा साथ

Kerala University में राजनीतिक गतिविधियों पर रोक का ड्राफ्ट नियम, कर्मचारी यूनियन ने जताया विरोध

उत्तराखंड में 160 किमी लंबे 51 Ropeway प्रोजेक्ट प्रस्तावित, 9 नवंबर से शुरू होगा काम

पूर्व उपराष्ट्रपति Hamid Ansari के बयान पर CM Yogi Adityanath का पलटवार, सनातन परंपरा के अपमान का लगाया आरोप