Maharashtra : नवी मुंबई में लोकसभा चुनाव के दौरान 4,000 पुलिसकर्मी बंदोबस्त ड्यूटी पर रहेंगे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 17, 2024

ठाणे। नवी मुंबई के आयुक्त मिलिंद भारंभे ने शुक्रवार को कहा कि क्षेत्र में आगामी लोकसभा चुनाव के लिए 3,500 से 4,000 पुलिसकर्मियों को बंदोबस्त ड्यूटी पर तैनात किया गया है। नवी मुंबई पुलिस के अधिकार क्षेत्र में आने वाले ऐरोली और बेलापुर विधानसभा क्षेत्र ठाणे लोकसभा सीट का हिस्सा हैं। मुंबई की छह सीटों और ठाणे सहित महाराष्ट्र की 12 अन्य सीटों पर लोकसभाचुनाव के पांचवें चरण में 20 मई को मतदान होगा। 

 

इसे भी पढ़ें: Swati Maliwal Case : बिभव कुमार राष्ट्रीय महिला आयोग के समक्ष नहीं हुए पेश


भारंभे ने कहा कि व्यापक सुरक्षा उपाय किए गए हैं, जिसमें तैयारी बैठकें और सशस्त्र बटालियनों वाली छह कंपनियों का आगमन शामिल है। भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि अधिकारियों सहित लगभग 3500 से 4000 पुलिसकर्मियों की तैनाती बंदोबस्त ड्यूटी के लिए की गई है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक पुलिस थाना क्षेत्र में कठोर अभियान चलाए गए हैं, जिसके परिणामस्वरूप अवैध हथियार, नशीले पदार्थ और प्रतिबंधित सामग्री जब्त की गई है। उन्होंने नागरिकों से बिना किसी डर के मतदान करने का आग्रह किया।

प्रमुख खबरें

बुधवार को गुड़हल के फूल से करें ये 4 अचूक उपाय, भगवान गणेश- मां दुर्गा की कृपा से बरसेगा धन, बाधाएं होंगी दूर

Health Tips: किडनी स्टोन के मरीज तले-भुने खाने से रहें कोसों दूर, इन चीज़ों को आज ही डाइट से करें बाहर

माओवादियों के गढ़ मलकानगिरी में 22 नक्सलियों का आत्मसमर्पण, शांति की ओर बढ़ा ओडिशा

सीएम पद की अटकलों के बीच डीके शिवकुमार का दिल्ली दौरा, बोले- राजनीति के लिए नहीं आया