नौ राज्यों में 41 उम्मीदवार उतार चुकी है प्रसपा, आगे भी उतारेंगे: शिवपाल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 29, 2019

फिरोजाबाद। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के प्रमुख शिवपाल सिंह यादव ने शुक्रवार को यहां कहा कि प्रसपा नौ राज्यों में अभी तक 41 उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतार चुकी है। उन्होंने यह भी कहा ‘‘नेताजी (मुलायम सिंह यादव) मैनपुरी संसदीय क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे हैं। उनको मेरा और मेरे कार्यकर्ताओं का पूरा समर्थन है।’’ नामांकन पत्र भरने यहां आये यादव ने शुक्रवार को संवाददाता सम्मेलन में कहा ‘‘मेरा फिरोजाबाद में मुख्य मुकाबला भाजपा प्रत्याशी से है।’’

जब उनसे यह पूछा गया कि भाजपा का प्रत्याशी अभी तक घोषित नहीं हुआ है और ऐसी चर्चा है कि भाजपा अंदरूनी तौर पर आपको समर्थन देकर हल्का प्रत्याशी उतारना चाह रही है तो उन्होंने कहा ‘‘मैंने तो सड़क पर सबसे ज्यादा लड़ाई भाजपा के खिलाफ ही लड़ी है जबकि सपा नेता रामगोपाल यादव भाजपा से अंदरूनी तौर पर सांठ-गांठ किये हुये हैं।’’  उन्होंने कहा कि प्रत्याशी उतारने की प्रक्रिया जहां अभी जारी है और नौ राज्यों में हमारी पार्टी 41 उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतार चुकी है। 

इसे भी पढ़ें: प्रियंका का मोदी पर हमला, कहा- जनता के सवालों का सामना करने की हिम्मत नहीं

क्या शिवपाल मुलायम सिंह यादव के मैनपुरी लोकसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार के लिये जायेंगे ? इस पर उन्होंने कहा ‘‘यदि वह चुनाव प्रचार के लिये बुलायेंगे तो मैं अवश्य जाऊंगा।’’ शिवपाल ने कहा कि वह कल नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए अपने कार्यकर्ताओं के साथ जाएंगे और निर्दलियों का समर्थन करने के साथ साथ केंद्र की सत्ता में मुख्य भूमिका भी निभायेंगे। 

प्रमुख खबरें

Adidas ने Gurugram Tech Team में की Layoffs, 20 प्रतिशत से कम पद प्रभावित

Varanasi में भाषण के दौरान CM Chandrababu Naidu ने हिंदी बोलकर जीता जनता का दिल

Coal Ministry ने शुरू किया Commercial Coal Auction का 16वां दौर, 25 ब्लॉक होंगे नीलाम

Semicon 2.0 से 1 लाख युवाओं को मिलेंगी नौकरियां, IT Minister Ashwini Vaishnaw का दावा