Meerut में किशोरी से दुष्कर्म के लिए व्यक्ति को 20 वर्ष की कारावास की सजा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 13, 2025

मेरठ जिले की एक विशेष पॉक्सो अदालत ने एक व्यक्ति को 13 वर्षीय किशारी के अपहरण और दुष्कर्म के मामले में दोषी करार देते हुए 20 वर्ष कठोर कारावास की सजा सुनाई और जुर्माना भी लगाया।

विशेष लोक अभियोजक नरेंद्र चौहान और अवकाश जैन ने बताया कि विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो कानून) मोहम्मद बाबर खान की अदालत ने आरोपी व्यक्ति को शुक्रवार को दोषी ठहराते हुए 20 वर्ष के कठोर कारावास और कुल 70,000 रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई।

उन्होंने बताया कि मामला 25 मार्च 2019 का है, जब शिकायतकर्ता ने थाना ब्रहमपुरी में तहरीर देते हुए आरोप लगाया था कि आरोपी उसकी 13 वर्षीय पुत्री को बहला-फुसलाकर ले गया और उसे धमकियां दीं।

उन्होंने बताया कि इस आधार पर मुकदमा अपहरण और धमकी का पंजीकृत किया गया था। उन्होंने बताया कि पुलिस ने विवेचना के दौरान नाबालिग को सकुशल बरामद कर लिया और चिकित्सीय परीक्षण व बयान के आधार पर मामले में दुष्कर्म और पॉक्सो कानून की धारा बढ़ायी गई। उन्होंने बताया कि इसके बाद आरोपपत्र अदालत में दाखिल किया गया और अदालत ने सुनवाई पूरी करके आरोपी को दोषी करार देते हुए उसे सजा सुनाई।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

Blood Pressure: High BP का नया टारगेट बच्चे और युवा, Heart Attack से बचना है तो जानें उम्र के हिसाब से सही रीडिंग

Prabhasakshi NewsRoom: India-US Trade Deal से क्या India-Russia Relations पर खराब असर पड़ेगा?

PM मोदी का एनडीए सांसदों को संदेश! दुनिया का झुकाव अब भारत की ओर, हमारे धैर्य ने दिलाई ऐतिहासिक ट्रेड डील

मोदी हो गए तैयार! रूस से तेल खरीद पर ट्रंप के दावे ने सबको चौंकाया