Russian Attack में 41 लोगों की मौत, 180 घायल, जेलेंस्की ने वीडियो जारी कर लगाए कई आरोप

By अभिनय आकाश | Sep 03, 2024

यूक्रेन के राष्ट्रपति ने कहा कि देश के मध्य भाग में किए गए एक रूसी हमले में कम से कम 41 लोग मारे गए और 180 घायल हो गए। जेलेंस्की ने कहा कि रूस ने दो बैलिस्टिक मिसाइल दागकर मध्य यूक्रेन स्थित एक शैक्षणिक प्रतिष्ठान तथा नजदीकी अस्पताल पर हमला किया, जिसमें कम से कम 41 लोग मारे गए और 180 अन्य घायल हो गए। जेलेंस्की ने अपने टेलीग्राम चैनल पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में कहा कि हमला पोल्टावा क्षेत्र में हुआ। कीव में रक्षा मंत्रालय का कहना है कि सभी को शांत रहना चाहिए और केवल आधिकारिक जानकारी पर भरोसा करना चाहिए। यह महत्वपूर्ण है, क्योंकि ऑनलाइन ऐसी अटकलें भी हैं कि हमले के समय, एक परेड हो रही थी।

इसे भी पढ़ें: Russian Army को रोकने में नाकाम रहा यूक्रेन, पुतिन का दावा- फिर से अपने क्षेत्र को वापस पाने में कामयाब

इससे पहले बीते दिनों रूस के रक्षा मंत्रालय ने रविवार को कहा कि उसकी वायु रक्षा प्रणालियों ने रात भर में यूक्रेन के 158 ड्रोन मार गिराए, जिनमें से दो ड्रोन मॉस्को शहर में और नौ मॉस्को के आसपास के क्षेत्र में नष्ट किए गए। यूक्रेन की ओर से शनिवार रात किए गए ड्रोन हमलों को उसकी ओर से अब तक का सबसे बड़ा ड्रोन हमला बताया जा रहा है। 

प्रमुख खबरें

संकट में Nepal के काम India ही आया, Kathmandu को China की दोस्ती का सच आखिरकार समझ आया

Haldwani Shuddhikaran विवाद: राहुल गांधी ने भाजपा की सोच पर उठाए सवाल, PM Modi से मांगा Kharge के लिए न्याय

सितंबर 2026 में दो बार Panchak का साया, इन तारीखों पर रहें सावधान: Astrology Report

Kishtwar Case: High Court सोमवार को करेगा नाबालिग से दुष्कर्म व हत्या मामले की सुनवाई